Mann Ki Baat: संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी लाइव सुनी जाएगी मन की बात, 100वें एपिसोड का होगा सीधा प्रसारण

मन की बात रेडियो कार्यक्रम में पीएम मोदी आम लोगों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करते हैं। इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण तीन अक्तूबर 2014 में हुआ था।

Mann Ki Baat 100th episode

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' के 100वें एपिसोड का प्रसारण यूएन में भी किया जाएगा। मन की बात के 100वां एपिसोड का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार 30 अप्रैल को सुबह के 11 बजे होगा। इस वक्त न्यू यॉर्क में डेढ़ बज रहा होगा।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने इसकी पुष्टि की है। यूएन में भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट किया, "ऐतिहासिक क्षण के लिए तैयार हो जाइए। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड का लाइव प्रसारण @UN मुख्यालय में ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर में भी दिखाया जाएगा।"

स्थाई मिशन ने कहा- "मन की बात एक मासिक राष्ट्रीय परंपरा बन गई है। ये लाखों लोगों को भारत की विकास यात्रा में भाग लेने के लिए प्रेरित करती है।"

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास, सामुदायिक संगठन के साथ मिलकर भारतीय-अमेरिकी और प्रवासी समुदाय के लिए न्यू जर्सी में रविवार डेढ़ बजे इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे।

उन्होंने कहा- "रविवार 30 अप्रैल डेढ़ बजे मन की बात देखना भूलना मत। इस कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के लिए मिलकर जश्न मनाएंगे। पीएम मोदी भारतीय और प्रवासियों और दुनिया के श्रोताओं से जुड़ेंगे।"

पहली बार मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 3 अक्टूबर 2014 को किया गया था। ऑल इंडिया रेडियो (AIR) और दूरदर्शन (DD) नेटवर्क पर हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे इसका प्रसारण होता है।

इस खास मौके पर माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। 'मन की बात' रेडियो क्रायक्रम में पीएम मोदी देश की जनता संग विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करते हैं।

उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'मन की बात ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सतत विकास लक्ष्यों से जुड़े अन्य मुद्दों पर समुदाय के नेतृत्व वाली कार्रवाई को उत्प्रेरित किया है.'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+