MP : युवा दिवस पर सूर्य नमस्कर, CM Shivraj ने छात्रों को दिया खास संदेश
युवा दिवस के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार सूर्य नमस्कार का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आर.ए.पी.टी.सी. मैदान, महेश गार्ड लाईन इन्दौर में आयोजित किया गया, जिसमें सीएम शिवराज शामिल हुए.

Recommended Video

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर में युवा दिवस के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां प्रदेश भर में सूर्य नमस्कार का आयोजन भी किया गया। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हुए सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। युवा दिवस के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार सूर्य नमस्कार का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आर.ए.पी.टी.सी. मैदान महेश गार्ड लाईन इन्दौर में आयोजित किया गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शामिल होकर सूर्य नमस्कार किया।
सीएम शिवराज ने कही ये बात
सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में आए छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पहला सुख निरोगी काया, शरीर में ताकत होगी, तब बड़ा काम कर सकोगे, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें रोज योग करना चाहिए। तुम सोचोगे तुम कमजोर हो, तो तुम कमजोर बन जाओगे, तुम सोचोगे तुम मजबूत हो तो तुम मजबूत बन जाआगे। दुनिया में बड़े काम हाथों की लकीरों से नहीं होते माथे के पसीने से होते हैं। मेरे बेटा-बेटियों आप में से हर एक कुछ बड़ा करने का ठाने। देखो, इंदौर ने सोचा और कर दिया। इंदौर ने ठाना कि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर होगा, जैसा शहर ने किया वैसा व्यक्ति ठाने तो कर सकता है। स्वामी जी प्रणाम करते हुए यही प्रार्थना करता हूं, तुम आगे बढ़ने का संकल्प करो। उठो, जागो और जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए तब रूको मत, मैं भी नहीं रुकने वाला, तुम भी मत रुको, मेरा लक्ष्य है मध्यप्रदेश को दुनिया के सबसे अच्छे राज्यों में से एक राज्य बनाना।
सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि, कार्यक्रम में शहर के 20 विद्यालय के लगभग 5 हजार छात्र और छात्राएँ, जनप्रतिनिधि गण, गणमान्य नागरिक योग संस्थानों के सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी गणों ने सहभागिता की है। एकत्रित जन समुदाय को स्कूल शिक्षा विभाग के योग प्रशिक्षक, विभिन्न योग संस्थानों के योग साधकों द्वारा सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। कुलमिलाकर, देखा जाए तो स्वामी विवेकानंद की जयंती पर में युवा दिवस के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जहां प्रदेश भर में सूर्य नमस्कार का आयोजन भी किया गया प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हुए सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए।
ये भी पढ़े- MP अजब भी है, गजब भी है, और सजग भी है...PM MODI ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ












Click it and Unblock the Notifications