Indore News: थाना प्रभारी के केबिन में घुसा युवक, सिगरेट पीते हुए बोला DSP साहब आए हैं, Video

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, इस वीडियो में मानसिक विक्षिप्त युवक जो जूनी इंदौर थाने के थाना प्रभारी के कैबिन में घुसकर वीडियो बनाता रहा। साथ ही वह सिगरेट भी पीता रहा। वहीं वीडियो के सामने आते ही हड़कंप मच गया।

वीडियो सामने आते ही अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लिया, और फिर युवक को पड़कर थाने लाया गया, जहां युवक के मानसिक विक्षिप्त होने की बात सामने आई है। वहीं इसके बाद युवक की मां ने युवक के मानसिक विक्षिप्त होने के दस्तावेज भी थाने में पेश किए हैं, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाइश देकर छोड़ दिया है।

Indore

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, युवक जूनी इंदौर थाने के थाना प्रभारी के कैबिन में घुसकर सिगरेट पीता हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, युवक खुद को DSP बताते हुए अपना रौब झाड़ रहा है। हैरानी की बात यह रही की, युवक थाना प्रभारी के केबिन तक पहुंच गया, और वहां उसने सिगरेट पीते हुए वीडियो भी बना लिया, जब तक थाने में मौजूद किसी भी पुलिसकर्मी का ध्यान इस ओर नहीं गया। वहीं अब वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में कार्रवाई की बात कहते नजर आ रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, सिगरेट पीते हुए लड़का थाना प्रभारी के केबिन में आया था। वीडियो लाइव रहा था, उसके बाद फिर वह वहां से चला गया, जब उसको पकड़ कर लाया गया तो वह मानसिक रूप से विक्षिप्त पाया गया। उसके घर वालों से भी इस बात की पुष्टि हुई है, उसकी मां के द्वारा दस्तावेज पेश किए गए हैं। उसको समझाइश देकर छोड़ा गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, उस वक्त थाने में जो दो पुलिसकर्मी मौजूद थे, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को उचित कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया है। निश्चित तौर पर लापरवाही हुई है, तो कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े- Indore News: दूसरी लड़की से बॉयफ्रेंड को बातचीत करते देखा, आपत्ति लेने पर मौत के घाट उतारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+