MP : मंदिर के गर्भ गृह में युवक ने किया गंदा काम, सामने आया CCTV फुटेज
इंदौर से एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया, जहां शहर के प्रकाश नगर स्थित एक शिव मंदिर में लगे सीसीटीवी में ऐसा घटनाक्रम कैद हुआ, जिसे देखकर सभी दंग रह गए.

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया, जहां शहर के प्रकाश नगर स्थित एक शिव मंदिर में लगे सीसीटीवी में ऐसा घटनाक्रम कैद हुआ, जिसे देखकर सभी दंग रह गए. यहां एक युवक मंदिर परिसर के गर्भ गृह में अश्लील हरकत करता दिखाई दिया, इतना ही नहीं यह युवक मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए आने वाले महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ भी करता रहा। उधर, इस पूरे घटनाक्रम के सामने आते ही हड़कंप मच गया, जहां जनप्रतिनिधियों और रहवासियों ने विरोध दर्ज कराते हुए पुलिस थाने के बाहर भूख हड़ताल कर आरोपी को जल्द पकड़ने और ठोस कार्रवाई की मांग की है।
कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
शहर के प्रकाश नगर के शिव मंदिर स्थित गर्भ गृह में अश्लील हरकत करने का मामला सामने आने पर हड़कंप मच गया, जहां प्रकाश नगर के विश्वेश्वर शिव मंदिर के गर्भ गृह में एक युवक ने बैठकर अश्लील हरकत को अंजाम दिया। इतना ही नहीं युवक ने मंदिर में दर्शन करने आई युवती के साथ भी अश्लील हरकत की, जिसके बाद हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता और एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा मामा ने मंदिर के बाहर भूख हड़ताल करते हुए, जल्द से जल्द युवक को पकड़ने की मांग की है। वहीं काफी देर तक जब पुलिस के अधिकारियों ने मामले में संज्ञान नहीं लिया तो रहवासी और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस थाने पहुंचकर भूख हड़ताल को जारी रखा. इतना ही नहीं रहवासी संघ ने मंदिर का शुद्धिकरण भी किया है। वहीं इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद रहवासियों में रोष व्याप्त है, जहां ठोस कार्रवाई नहीं होने पर रहवासियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी पुलिस प्रशासन को दी है।
सूचना मिलते ही एकत्रित हुए रहवासी
इस घटनाक्रम की सूचना मिलते ही रहवासी एकत्रित हुए, जहां सभी ने इस घटनाक्रम के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद और एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा मामा भी मौके पर पहुंचे। साथ ही कुछ हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर एकत्रित हुए, जहां सभी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की, मंदिर परिसर में विरोध प्रदर्शन करने के बाद सभी लोग थाने पर जाकर भूख हड़ताल के लिए बैठ गए, जहां सभी ने पुलिस अधिकारियों से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की, उधर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े- Flashback 2022 : Indore के वो दर्दनाक हादसे, जिनमें कई लोगों ने गंवाई अपनी जान












Click it and Unblock the Notifications