Indore news: 8 साल पहले तय किया 30 की उम्र में मरना है, खुद को गोली मारकर किया सुसाइड

मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर से सुसाइड का हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या से पहले 7 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने कई तरह की बातें खुद के लिए, दोस्तों के लिए, और परिजनों के लिए लिखी है।

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में एक चौंकाने वाली बात युवक ने लिखी है, जिसमें उसने लिखा है कि, मैंने 8 से 9 साल पहले ही यह तय कर लिया था कि, मुझे 30 साल की उम्र तक ही जीना है। मैं खुद के सामने अपने परिजनों को मारते हुए नहीं देख सकता।

Indore

कुछ ऐसा पूरा मामला

दरअसल, शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाले होटल संचालक युवक ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन समाप्त कर ली। वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बताया कि, युवक ने अवैध पिस्तौल से कनपटी के पास गोली मारकर आत्महत्या की है। वहीं जब घर वाले पहुंचे, तो युवक खून से लतपत मृत मिला। वहीं पुलिस द्वारा जांच करने पर युवक के कमरे से साथ पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मर्जी से अपनी जान देने की बात लिखी है। साथ ही उसने कई अलग-अलग तरह की बातें अपने दोस्तों और परिवार जनों के लिए लिखी है।

8 साल पहले ही सोचा था 30 की उम्र में मरना है

पुलिस को मिले सुसाइड नोट से चौंका देने वाली बात निकलकर सामने आई है, जिसमें युवक ने लिखा है कि, उसने लगभग 8 से 9 साल पहले ही यह सोच लिया था कि, उसे 30 साल की उम्र में मरना है। यही कारण था कि, उसने 30 साल की उम्र में कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया। इतना ही नहीं युवक ने अपने सुसाइड नोट में अपने दोस्तों का जिक्र करते हुए लिखा कि, मेरी चिता को अग्नि मेरे दोस्त ही देंगे। बताया जाता है कि, युवक ने पार्टनरशिप में एक होटल भी खोली थी, जिसका हिसाब उसने फरवरी में ही कर लिया था। वहीं हिसाब से मिले पैसों से वह अपना जीवन यापन करता था।

ये भी पढ़े- Indore news: बंदर की मौत पर गमगीन हुआ गांव, बैंड-बाजे से निकली अंतिम यात्रा, बड़े पैमाने पर होगा मुक्तिभोज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+