Indore में मना भारत की विजय का जश्न, कहीं हुई आतिशबाजी, कहीं बटी जीत की मिठाई
विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मुकाबले को लेकर फैंस में अच्छा खासा उत्साह देखने मिला, जहां भारतीय टीम की जीत के बाद क्रिकेट फैंस ने जमकर जश्न बनाया। इस दौरान फैंस कहीं आतिशबाजी करते नजर आए, तो कहीं मिठाई बांटते नजर आ रहे थे।
भारतीय टीम की जीत के बाद क्रिकेट फैंस बड़ी संख्या में जश्न मनाने राजवाड़ा पहुंचे, जहां सभी जीत के जश्न में डूबे हुए नजर आए। वहीं शहर के कई स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर क्रिकेट मैच का लाइव प्रसारण भी किया गया था।

भारत की जीत का जश्न मनाया
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट के महामुकाबले में जैसे ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर विजय हासिल की वैसे ही शहर के अलग-अलग इलाकों से क्रिकेट प्रेमियों का हुजूम शहर की मध्यस्थली राजवाड़ा की ओर रवाना हुआ, जहां देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाने राजवाड़ा पहुंच चुके थे। इस दौरान लोगों ने अलग-अलग तरह के नारे भी लगाए तो वहीं आतिशबाजी कर भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया। अलग-अलग इलाकों से क्रिकेट फैंस के पहुंचे हुजूम के चलते राजवाड़ा के आसपास रास्ते जाम हो चुके थे, तो वहीं क्रिकेट फैंस जीत के जश्न में डूबे हुए नजर आए।
भारत ने हासिल की जीत
पाकिस्तान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट के अंतर से जीत दर्ज कर ली। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में भारत की यह आठवीं जीत है। पहले खेलते हुए पाकिस्तान की टीम 191 पर सिमट गई। जवाब में खेलते हुए भारत ने 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने तूफानी बैटिंग करते हुए 36 गेंदों में अपनी फिफ्टी जमा डाली। रोहित के साथ श्रेयस अय्यर टिके और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए तेजी से अर्धशतकीय भागीदारी की। रोहित और अय्यर ने मौका मिलने पर छक्के भी जड़े।
ये भी पढ़े- IND vs PAK: भारत की जीत के लिए महाकाल से प्रार्थना, पूजन-अर्चन कर श्रद्धालुओं ने की ये मनोकामना












Click it and Unblock the Notifications