MP की इस जेल में अनूठी पहल, सरहद पर तैनात सैनिकों के लिए महिला कैदी बना रही राखियां

इंदौर, 4 अगस्त: भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन इस बार 11 अगस्त को मनाया जाएगा, जहां इस त्योहार को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, वहीं इस बार देश की सरहद पर तैनात सैनिकों की कलाई सुनी ना रह जाए, इसे लेकर मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बेहद खास पहल की जा रही है, जहां सेंट्रल जेल की महिला कैदियों द्वारा अपने हाथों से सैनिकों के लिए राखियां तैयार की जा रही हैं. इंदौर स्थित सेंट्रल जेल में इससे पहले भी कई अलग-अलग तरह के नवाचार किए जा चुके हैं.

सैनिकों के लिए भेजी जाएंगी 200 राखियां

सैनिकों के लिए भेजी जाएंगी 200 राखियां

जेल प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि, महिला कैदियों की ओर से तैयार की जा रही यह राखियां कश्मीर में तैनात जवानों के लिए भेजी जाएंगी. लगभग 200 राखियां जवानों के लिए कश्मीर भेजने की तैयारी की जा रही है. साथ ही यह राखियां आम लोगों के लिए भी आउटलेट पर उपलब्ध रहेंगी, जहां से लोग यह राखियां खरीद सकते हैं.

जेल में दिया जाता है महिला कैदियों को प्रशिक्षण

जेल में दिया जाता है महिला कैदियों को प्रशिक्षण

इंदौर स्थित सेंट्रल जेल में इससे पहले भी कई तरह के अलग-अलग नवाचार किए जा चुके हैं, जहां महिला कैदियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाता है. जेल प्रबंधन के इस नवाचार के जरीए महिला कैदियों के जीवन को जहां नई राह मिलती है, तो वहीं प्रशिक्षण के साथ-साथ उन्हें अलग-अलग कलाएं सीखने का मौका भी मिलता है.

देशभर में रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्साह

देशभर में रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्साह

भाई और बहन के बीच प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन अब बेहद नजदीक है, जहां आगामी 11 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा. कोरोना काल के लगभग दो सालों के बाद बगैर पाबंदी इस त्योहार को मनाने के लिए तैयारियां जारी हैं, जहां अब धीरे-धीरे बाजारों में भीड़ दिखने लगी है, तो वहीं अबकी बार रक्षाबंधन पर्व को लेकर सेंट्रल जेल की महिला कैदियों में भी उत्साह है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+