MP news: आम खाने के बाद बिगड़ी महिला की तबियत, अस्पताल ले जाते ही तोड़ा दम
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां आम खाने से महिला की मौत हो गई। हालांकि मामला संदिग्ध है, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
जानकारी के मुताबिक, महिला ने देर शाम खाना खाने के बाद आम खाए थे, जिसके बाद अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी, और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

कुछ ऐसा है मामला
दरअसल, शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बिजलपुर में रहने वाली अर्चना नामक महिला की अचानक देर शाम तबीयत खराब होने के बाद महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि, महिला ने देर शाम खाना खाने के बाद आम खाए थे, जिसके बाद अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी, और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इससे कुछ और भी लोग थे जिनका आम खाने के बाद स्वास्थ्य खराब हुआ था। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की बात कह रही है।
जांच में जुटी पुलिस
महिला के परिजनों ने बताया की, महिला ने सुबह खाना खाया था, वहीं खाना खाने के बाद महिला ने आम खाए थे। जिसके बाद देर शाम महिला का सिर दर्द होने लगा, जहां महिला को परिजन डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, डॉक्टर ने महिला को दवाई दी जिससे महिला को कोई खास आराम नहीं लगा, वहीं फिर महिला को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां बीपी कम हुआ और फिर महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, इस घटनाक्रम के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़े- Gangotri में गाड़ियों पर गिरा पहाड़ का मलबा, MP के 2 लोगों की मौत, कई घायल












Click it and Unblock the Notifications