Gangotri में गाड़ियों पर गिरा पहाड़ का मलबा, MP के 2 लोगों की मौत, कई घायल
उत्तराखंड के गंगोत्री के पास गंगनानी में पहाड़ से मलबा गिरने पर गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है, जहां इस हादसे में मध्यप्रदेश के 2 लोगों की मौत हो गई जिनमें से एक देवास तो वहीं एक इंदौर के रहने वाले हैं, अन्य सभी घायल भी इंदौर और आसपास के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उधर, इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से रेस्क्यू किया जा रहा है, जहां मृतकों और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक गंगोत्री के पास गंगवानी में हाईवे पर अचानक पहाड़ गिर गया, जहां पहाड़ गिर जाने से कई गाड़ियां उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में मध्यप्रदेश की एक गाड़ी भी चपेट में आ गई, जिसमें 8 लोग सवार थे। इन 8 लोगों में से 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, तो वहीं 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। साथ ही 3 लोग कुशल है।

कुछ इस तरह हुआ हादसा
Recommended Video
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश की गाड़ी जिसका नंबर MP-13-BA-1836 था, लैंडस्लाइड के चलते पहाड़ों से गिरे मलबे में दब गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे, और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, जिसके बाद गाड़ी से 2 मृतकों के शव बाहर निकाले गए तो वहीं 3 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, 3 लोग इस हादसे में सकुशल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह सभी लोगों को मध्य प्रदेश के इंदौर से रहने वाले हैं। यह सभी उत्तराखंड घूमने आए थे, इस दौरान यह हादसा घटित हो गया।
इनकी गई जान तो यह हुए घायल
जानकारी के मुताबिक गाड़ी में लगभग 8 लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई है, जिन 2 लोगों की मौत हुई उनका नाम अंशुल उम्र 38 वर्ष निवासी देवास, तो वहीं योगेंद्र उम्र 35 वर्ष निवासी इंदौर बताया जा रहा है। घायलों की बात करें तो इसमें उमंग उम्र 26 वर्ष निवासी देवास, अभिषेक उम्र 24 वर्ष निवासी देवास, और अंशुल उम्र 24 वर्ष निवासी देवास घायल होना बताए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त गाड़ी में तीन अन्य लोग और सवार थे, जो सकुशल बताया जा रहे हैं, फिलहाल प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेज रफ्तार से जारी है, जहां पहाड़ों का मलबा हटाने के साथ ही गाड़ियों को व्यवस्थित जगह पर पहुंचाया जा रहा है।
ये भी पढ़े- Gangotri Highway पर दर्दनाक हादसा, मलबे में दबे तीन वाहन, चार शव बरामद, 6 घायल, रेस्क्यू जारी












Click it and Unblock the Notifications