Indore News: गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए बॉयफ्रेंड बना चोर, चुटकियों में चुराता था बाइक
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से चोरी का अनोखा मामला सामने आया है, जहां गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए बॉयफ्रेंड वाहन चोर बन गया। इतना ही नहीं बॉयफ्रेंड वाहन चोरी करते-करते इतना शातिर हो गया कि, चुटकियों में ही बाइक चुराने लगा। वहीं अब पुलिस के हत्थे चढ़े वाहन चोर से पुलिस अलग-अलग वारदातों के बारे में पता लगा रही है।
शहर में इन दिनों लगातार वाहन चोर गिरोह सक्रिय हो रहे हैं, जिसके चलते शहर के अलग-अलग इलाकों से वाहन चोरी की वारदात सामने आ रही थी। वहीं लगातार वाहन चोरी के घटनाक्रम सामने आने के बाद पुलिस ने जब मामले की जांच की तो वाहन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसके बाद पूछताछ करने पर वाहन चोर ने गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी करने की वारदात कबूली।

जानकारी के मुताबिक भंवरकुआं क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी को देखते हुए भंवरकुआं पुलिस ने वाहन चोरी होने वाले घटनास्थल के आसपास CCTV कैमरे जांचे, जिसके बाद पुलिस को दो युवक वाहन चोरी करते दिखाई दिए। वहीं पुलिस ने जब युवकों का पता लगाया तो युवकों की लोकेशन ट्रेस हुई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक इंदौर में किराए के मकान में रहते थे। युवकों ने बताया कि, उनकी लाइफ स्टाइल काफी खर्चीली है, जहां वे गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
पुलिस ने वाहन चोरों से चोरी के 9 वाहन जप्त किए हैं, तो वहीं पुलिस अब लगातार जांच पड़ताल कर और पूछताछ के जरिए वाहन चालकों से और भी अलग-अलग वारदातों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। युवकों ने बताया कि, वह युवती से दोस्ती कर उन्हें पब और होटल में घूमते थे, जिसके चलते उन्हें पैसे की आवश्यकता पड़ती थी। पैसे की यही जरूरत पूरी करने के लिए उन्होंने चोरी का रास्ता अपनाया, और फिर धीरे-धीरे वाहन चोरी करने लगे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि, चुटकियों में वह वाहन को चुरा लेते थे।
ये भी पढ़े- Indore News: लड़के से लड़की बनने के लिए कराई 45 लाख की ब्रेस्ट सर्जरी, अब प्यार में मिला धोखा












Click it and Unblock the Notifications