पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया पति का कत्ल, हाथ-पैर काटे, धड़ जमीन में किया दफन

इंदौर, 25 फरवरी। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर पति का गला घोंट दिया। उसके हाथ-पैर व सिर काटकर फेंक दिया। धड़ जमीन में दफन कर दिया। पुलिस के अनुसार महिला की निशानदेही पर जब दूसरी जगह खुदाई की गई तो पति का शव कुछ फीट नीचे मिल गया। उसका धड़ बोरी में बंद मिला। पुलिस उसके हाथ-पैर और गर्दन की तलाश कर रही है।

indore

TI राजेन्द्र सोनी ने बताया कि किसी शख्स ने सूचना दी थी कि उमरीखेड़ा के पास कांकड में रहने वाली 40 साल की सुनीता ने पति बबलू को मार डाला है। पुलिस ने जब महिला से पूछा तो उसने कहा-पति मुझे निर्वस्त्र करके मारता-पीटता था।

उसको छोड़कर कहीं और रहने लगी तो वहां भी शराब पीकर आता और मारपीट करता था। इसके बाद महिला ने अपने दोस्त को सारी बात बताई और पति की हत्या का प्लान बनाया। पुलिस का कहना है कि मामला फिलहाल लंबा चल सकता है, क्योंकि सुनीता बार-बार बयान बदल रही है।

महिला ने पुलिस को बताया कि पति बबलू हर वक्त उसके साथ गलत सुलूक ही करता था। इस बीच उसकी दोस्ती रिजवान से हुई। सुनीता ने 5 फरवरी को दाल-बाटी बनाई और उसमें नशीला पदार्थ मिलाकर बबलू को खिला दिया।

कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। फिर महिला और रिजवान ने उसका गला घोंट दिया। उसके हाथ, पैर, गर्दन और धड़ काटकर अलग-अलग कर दिए. इन टुकड़ों को अलग-अलग जगह फेंका और धड़ को जमीन में गाड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+