Indore News: वेब डेवलपर ने ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को लगाई करोड़ों की चपत, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर ठगा
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार अपराध बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां अब विदेशी नागरिकों को भी अपराधी अपना शिकार बना रहे हैं। हाल ही में इंदौर सायबर सेल ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने ऑस्ट्रेलियन नागरिक के साथ ऐप बनाने के नाम पर लगभग 01 करोड रुपए की धोखाधडी की थी, आरोपी से पुलिस ने वेबसाईट की होस्टिंग की आनरशिप के दस्तावेज जब्त किए है।
जानकारी के मुताबिक जिस व्यक्ति ने पुलिस के पास ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई है, वो ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य का रहने वाला है। फरियादी द्वारा इंदौर के एक व्यक्ति को अर्टानी के माध्यम से पुलिस में शिकायत करने के लिए अधिकृत किया गया था।

वहीं पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, ऑस्ट्रेलिया निवासी मूल फरियादी ने वेबसाईट का डोमेन स्वंय खरीदा था, जिस पर आरोपी द्वारा कार्य किए जाने का कह कर राशि ली जा रही थी। आरोपी के कहने पर उसने होस्टिंग आरोपी को ट्रांसफर कर दी थी, जिसके कारण आरोपी द्वारा वेबसाईट पर जो भी कार्य किया जा रहा था, उसका सी पेनल मूल फरीयादी एक्सेस नहीं कर पा रहा था।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी की ओर से फरियादी के लिए जो वेबसाईट तैयारी की जा रही थी, उसे आरोपी ने साक्ष्य नष्ट होने से बचाने के लिए वेबसाईट की होस्टिंग को आरोपी के आधिपत्य से लेकर होस्टिंग को सायबर सेल के कब्जे में लिया।
वेबसाईट बनाने के बाद वेबसाईट को चलाने के लिए होस्टिंग सर्वर भी अपने पास ही रखा। आरोपी ने फरियादी से औऱ पैसे लेने के लिए फर्जी एग्रीमेंट बनाया। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पैसे रिकवर करने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़े- Indore News: प्रेमिका के साथ रहने गया पति, पड़ोसी की शर्मनाक हरकत से परेशान महिला ने जान दी












Click it and Unblock the Notifications