Ujjain Mahakal Lok: महाकाल मंदिर में भयंकर आंधी तूफान, गिरी सप्त ऋषि की मूर्तियां, श्रद्धालुओं की बची जान
मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर में अचानक तेज हवा के चलते महाकाल महालोक में स्थापित सप्त ऋषि की मूर्तियां गिर गई। शहर में आंधी-तूफान के चलते कई जगह पेड़ भी गिर गए।

Ujjain Mahakal Lok News: महाकाल की नगरी उज्जैन में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी तूफान के चलते महाकाल के महालोक में स्थापित सप्त ऋषि की मूर्तियां गिर गई। शहर में आंधी तूफान के चलते कई जगह पेड़ भी गिर गए। अचानक से दिन में तेज आंधी-तूफान सिर्फ उज्जैन में नहीं, बल्कि प्रदेश के कई शहरों में देखने को मिला है।
Recommended Video
बताया जा रहा है कि शाम 4 बजे अचानक तेज हवा चलने से महाकाल नगरी के महाकाल लोक में स्थापित सप्त ऋषि की मूर्तियां गिर गई। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। मूर्तियां गिरते देख गार्ड्स ने मौके से पर्यटकों को हटाया। हवा आंधी इतनी तेज थी कि महाकाल लोक की और भी मूर्तियां हवा के दबाव में हिल रही थी। गनीमत रही कि मूर्ति गिरने के दौरान कोई पर्यटक उसकी चपेट में नहीं आया।
बता दे पीएम नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर 2022 को जिनमें विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के नए परिसर महालोक का लोकार्पण किया था। जिस समय आंधी और बारिश का दौर शुरू हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल लोक में मौजूद थे। रविवार का दिन होने की वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल लोक दर्शन करने पहुंचे हुए थे। बताया जा रहा है कि हादसे में कई श्रद्धालु बाल-बाल बचे। इसके अलावा सुबह के समय सांदीपनि आश्रम के सामने पुराना नीम का पेड़ भी गिर गया था, जिसमें एक कार दब गई थी।
मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में अगले 3-4 घंटों में कहीं मध्यम बारिश और कहीं धूल भरी आंधी के साथ व्रजपात, बारंबार व्रजपात और ओलावृष्टि की संभावना है। राजधानी भोपाल में भी दोपहर में चली तेज आंधी तूफान के कारण कई पेड़ गिर गए।












Click it and Unblock the Notifications