Weather update: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, मालवा-निमाड़ में ठिठुरन का यूटर्न
मालवा निमाड़ अंचल में लंबे समय के बाद एक बार फिर ठंडी हवाओं की रफ्तार बढ़ती दिखाई दे रही है, जिसके चलते एक बार फिर अंचल के कई इलाकों में सर्द हवाओं को महसूस किया जा रहा है।

Recommended Video
पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने मिल रहा है। यही कारण है कि, मालवा निमाड़ अंचल में लंबे समय के बाद एक बार फिर ठंडी हवाओं की रफ्तार बढ़ती दिखाई दे रही है, जिसके चलते एक बार फिर अंचल के कई इलाकों में सर्द हवाओं को महसूस किया जा रहा है। यही नहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और अलीराजपुर जैसे संभागों में सर्द हवा धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह से सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई है।

बढ़ सकता है तापमान
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में है एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 20 फरवरी के बाद अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। उधर, आने वाले दिनों में सर्द हवाओं के लौटने की संभावना कम ही नजर आ रही है, जिसके बाद फरवरी के आखिर में गर्मी दस्तक दे सकती है। उधर, मार्च का महीना लू से प्रभावित होने के आसार हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो मालवा निमाड़ अंचल में फिलहाल सर्द हवाओं ने रफ्तार पकड़ी है, लेकिन आने वाले समय में इन हवाओं की रफ्तार कम होने और गर्मी के बढ़ने की संभावना है

मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में अबकी बार मानसून ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा जिसके चलते प्रदेश भर में अच्छी खासी बारिश हुई, तो वहीं प्रदेश के सारे जल स्तर लगभग लबालब नजर आ रहे हैं। प्रदेश के हर क्षेत्र में इस बार अच्छी बारिश देखने मिली है, जहां मालवा निमाड़ अंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा।

मार्च में गर्मी देती है दस्तक
आमतौर पर मार्च का महीना गर्म हवाओं के लिए अपनी पहचान रखता है जहां मार्च के महीने में एक गर्म हवाएं रफ्तार पकड़ती हैं यही कारण है कि मार्च महीने को गर्मी की दस्तक का महीना माना जाता है मार्च महीने में गर्मी अपनी दस्तक देती है तो वही तापमान निरंतर बढ़ता चला जाता है उधर अबकी बार भी गर्म हवाओं की रफ्तार मार्च के महीने में बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं मार्च का महीना लू से प्रभावित भी हो सकता है, और इस महीने में गर्मी लोगों को परेशान भी कर सकती।
ये भी पढ़े- Ujjain की ब्रांडिंग दुनिया में होगी, कुछ ऐसी है शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम की तैयारी












Click it and Unblock the Notifications