Indore में बिगड़ा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई हल्की बूंदाबांदी

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मौसम का मिजाज बिगढ़ने लगा है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी के बीच मौसम बदला है, और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।

indore

Recommended Video

    खंडवा : मौसम में आया बदलाव, बादल छाए, बूंदाबांदी हुई

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर मौसम में परिवर्तन देखने मिला है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी के बीच मौसम बदला है, और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके साथ ही तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि आने वाले एक-दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहें की संभावना है। वहीं इसके बाद मौसम साफ होगा, और लगातार गर्मी में बढ़ोतरी देखने मिलेगी तापमान बढ़ने के चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। फरवरी माह के साथ ही मार्च महीने में भी गर्मी का प्रकोप देखने मिल रहा है, जहां गर्मी लगातार बढ़ रही है।

    मालवा-निमाड़ में पड़ती है अत्यधिक गर्मी

    मालवा निमाड़ संभाग में लगातार तापमान बढ़ता चला जा रहा है। उधर, ठंड का यूटर्न होने की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही। इसके बाद यह माना जा रहा है कि, प्रदेशभर के साथ-साथ मालवा-निमाड़ अंचल में गर्मी ने दस्तक दे दी है। अंचल के इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर और झाबुआ जैसे जिलों में अब गर्मी को महसूस किया जा रहा है, जहां लोगों ने अब गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेना भी पूरी तरह से बंद कर दिया है। माना जाता है कि, आमतौर पर गर्मी की दस्तक होली के बाद होती है, लेकिन अब होली से कुछ दिन पहले ही गर्मी का एहसास अंचल के लोगों को होने लगा है।

    ठंड से मिली राहत

    मध्यप्रदेश में अब ठंड से राहत मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है, जहां मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर और झाबुआ जिले में ठंड का असर अब कम देखने मिल रहा है पहाड़ी इलाकों में थमी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है, जहां अब धूप खिलने के साथ-साथ तापमान भी बढ़ने लगा है। तापमान बढ़ने के चलते लोग असर हवाओं से राहत महसूस करने लगे हैं।

    ये भी पढ़े- Indore टेस्ट मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में पहुंचे युवक, खिलाड़ियों के साथ ली सेल्फी, गिरफ्तार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+