Weather: मालवा में इस दिन होगी मानसून की एंट्री, गर्मी और उमस से मिलेगी राहत

केरल से आगे निकल चुका मानसून अलग-अलग राज्यों से होते हुए मध्य प्रदेश में एंट्री करेगा। मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही मालवा में भी बारिश का दौर शुरू होगा।

indore

Recommended Video

      Kerala में आया Monsoon, कई शहरों में बारिश से लोगों को मिली राहत | वनइंडिया हिंदी #Shorts

      गर्मी और उमस के बीच राहत भरी खबर सामने आई है, जहां मानसून अब जल्द ही अलग-अलग राज्यों से होता हुआ मध्य प्रदेश में एंट्री करेगा। इसी के साथ मालवा में मानसून की एंट्री को लेकर तारीख भी अब लगभग तय होती नजर आ रही है। केरल में बारिश के साथ ही मौसम विभाग ने मानसून आने की घोषणा कर दी है। वहीं अब केरल से मानसून आगे की ओर बढ़ रहा है, जहां केरल को पार कर मानसून कर्नाटक तक पहुंच गया है। वहीं अब जल्द ही अलग-अलग राज्यों से होते हुए मानसून मध्य प्रदेश में एंट्री करेगा। मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही मालवा में भी बारिश का दौर शुरू होगा।

      तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा मानसून

      मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अरब सागर में बने अति तीव्र तूफान के गुजरने के बाद मानसून 16 जून के आसपास मध्य प्रदेश में एंट्री कर सकता है। इसके बाद मध्य प्रदेश के मालवांचल में भी भारी बारिश का दौर देखने मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, फिलहाल तूफान के आसार बनते नजर आ रहे हैं, जहां तूफान के बाद मानसून किस रफ्तार से आगे बढ़ता है, यह भी देखने वाली बात होगी। वहीं यदि मानसून कहीं अटक गया तो एमपी में एंट्री की तारीख आगे बढ़ सकती है, लेकिन वर्तमान में जिस रफ्तार से मानसून आगे बढ़ रहा है, यदि उसी रफ्तार से आगे बढ़ता रहा तो 16 जून के आसपास मानसून मध्य प्रदेश में अपनी दस्तक देगा।

      फिलहाल ऐसा है मौसम का मिजाज

      मध्य प्रदेश में फिलहाल मौसम की बात करें तो मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में फिलहाल मौसम साफ नजर आ रहा है, जहां गर्मी और उमस से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। उधर, मालवांचल के इंदौर, उज्जैन, देवास और रतलाम जिलों में गर्मी और उमस में लोगों को परेशान किया हुआ है, जहां जल्द ही लोग मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कुछ-कुछ जिलों में धूप छांव का खेल जारी है, जहां शाम होते-होते मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आता है। बहरहाल अब जल्द ही मध्य प्रदेश में मानसून एंट्री करेगा, जहां मालवांचल में भी अच्छी खासी बारिश का दौर देखने मिलेगा।

      ये भी पढ़े- Indore में हुई पंडोखर सरकार की एंट्री, कुछ इस तरह दिव्य दरबार में शामिल हो सकेंगे श्रद्धालु

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+