Indore में हुई पंडोखर सरकार की एंट्री, कुछ इस तरह दिव्य दरबार में शामिल हो सकेंगे श्रद्धालु
इंदौर में त्रिकालदर्शी कहे जाने वाले पंडोखर सरकार का आगमन हो चुका है, जहां अब 9,10 और 11 तारीख को शहर के मांगलिया में दिव्य दरबार सजने जा रहा है, वहीं पंडोखर सरकार के दिव्य दरबार को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

Recommended Video
धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में त्रिकालदर्शी कहे जाने वाले पंडोखर सरकार का आगमन हो चुका है, जहां अब 9,10 और 11 तारीख को शहर के मांगलिया में दिव्य दरबार सजने जा रहा है, वहीं पंडोखर सरकार के दिव्य दरबार को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जहां बड़ी संख्या में लोगों के दिव्य दरबार में पहुंचने की उम्मीद भी जताई जा रही है। वहीं पंडोखर सरकार के दरबार में आम से लेकर खास तक पहुंचते हैं। इस बीच पंडोखर सरकार को इंदौर की पावन धरा पर लाने वाले मंत्री तुलसी सिलावट ने पंडोखर सरकार के इंदौर आगमन को सौभाग्य की बात बताया है, साथ ही उन्होंने नेताओं की चिट्ठी निकालने के सवाल पर जो जवाब दिया उसे सुन चारों और हास्य का माहौल बन गया।
दिव्य दरबार में उमड़ेगी भीड़
धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली सामाजिक संस्था विराट जन सेवा समिति की ओर से शहर के मांगलिया में पंडोखर सरकार का दिव्य दरबार लगाया जा रहा है, जहां 9,10 और 11 तारिख को लगने वाले दिव्य दरबार को लेकर तैयारियों का सिलसिला पूरी हो चुका है. पंडोखर सरकार को इंदौर की धरा पर लाने और पहली बार उनके दिव्य दरबार का आयोजन इंदौर में कराने का श्रेय कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट को जाता है, जहां सिलावट की ओर से इस भव्य और दिव्य कार्यक्रम की कमान संभाली गई है। वहीं कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने पंडोखर सरकार के इंदौर आगमन को सौभाग्य की बात बताया है।
दिव्य दरबार को लेकर उत्साह
धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में इससे पहले भी अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा चुके हैं, जहां बागेश्वर धाम सरकार, कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, कथा वाचक जया किशोरी समेत तमाम बड़े साधु-संत इंदौर पधार चुके हैं। वहीं अबकी बार दतिया स्थित पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर इंदौर आए हैं, जहां वे मांगलिया स्थित दिव्य दरबार में श्रद्धालुओं की समस्या का निदान करेंगे। दिव्य दरबार की तैयारियां पिछले कई दिनों से जारी है, जहां भव्य तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है, तो वहीं 9 जून से 11 जून तक चलने वाले दिव्य दरबार को लेकर श्रद्धालुओं में भी अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है। दिव्य दरबार में शामिल होने अलग-अलग राज्यों से लोग इंदौर आए हैं।
ये भी पढ़े- Digvijay Singh ने दिया कैलाश विजयवर्गीय को चैलेंज, MLA आकाश विजयवर्गीय बोले- जीतेंगे हम












Click it and Unblock the Notifications