VIDEO : रक्षाबंधन पर भाई ने नौ बहनों को दिया अनोखा तोहफा, राखी बंधवाकर भेंट किया 5-5 लीटर पेट्रोल

इंदौर, 23 अगस्त। देशभर में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया है। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना के लिए उनके राखी बांधी और भाइयों ने भी बहनों को उपहार भें​ट किए। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक भाई ने अपनी नौ बहनों को रक्षाबंधन पर अनूठा उपहार दिया है, जो सोशल मीडिया पर वाययल हो रहा है।

Recommended Video

    VIDEO : रक्षाबंधन पर भाई ने नौ बहनों को दिया अनोखा तोहफा, राखी बंधवाकर भेंट किया 5-5 लीटर पेट्रोल
    petrol to nine sisters as a gift for Rakshabandhan

    दरअसल, बहनों को महंगाई की मार से बचाने के लिए भाई ने यह कदम उठाया है। भाई विवेक खंडेलवाल का कहना है कि उसके नौ बहनें हैं, जो सभी उनसे दूर शहर-कस्बों में रहती हैं।

    रक्षाबंधन 2021 पर उन्होंने महंगाई को देखते हुए बहनों को अनूठा उपहार देने की ठानी और प्लास्टिक के छोटे कैन में पांच-पांच लीटर पेट्रोल भरवाकर लाया। कैन पर लिखवाया कि 'महंगाई के इस दौर में 5 लीटर पेट्रोल रक्षाबंधन पर सप्रेम भेंट। प्यारी बहना'

    22 अगस्त को बहनों से राखी बंधवाकर उन्हें उपहार के तौर पर पांच-पांच लीटर पेट्रोल से भरी कैन थमाई तो बहनों के चेहरे पर भी मुस्कान दौड़ गई। बहनों ने कहा कि पेट्रोल के दाम आसमां छू रहे हैं। इस अनूठे तोहफे से कुछ राहत मिलेगी।

    बीएसएफ जवान भाई के अस्थी कलश को बांधी राखी

    इधर, राजस्थान के नागौर के हरसौर गांव में एक बहन ने अपने भाई की चिता पर पहुंचकर उसके अस्थी कलश को राखी बांधी है। हुआ यूं कि बीएसएफ में तैनात भाई चिरंजीलाल की हार्ट अटैक की वजह से 14 अगस्त को मौत हो गई। 17 को उनका अंतिम संस्कार किया गया। रक्षाबंधन पर चिरंजीलाल की चिता को ठंडी करने की परम्परा निभाई गई थी। इस पर बहन लक्ष्मी राखी लेकर श्मशान घाट ही पहुंच गई और वहीं पर भाई के अस्थी कलश के राखी बांधकर फूट-फूटकर रोने लगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+