इंदौर : इंजीनियर बहू का वर्जिनिटी टेस्ट, सुहागरात से पहले दुल्हन के साथ हुआ ये सब

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में इंजीनियर न​वविवाहिता का सास और ननद द्वारा वर्जिनिटी टेस्ट (कौमार्य परीक्षण) किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि सास की शह पर जेठ ने उसके साथ रेप भी किया। पीड़िता तभी से अपने मायके में रहने लगी। मां के कोमा में जाने के बाद पिता ने बेटी से ससुराल नहीं जाने का कारण पूछा तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 मई 2017 में हुई थी शादी

मई 2017 में हुई थी शादी

द्वारकापुरी टीआई संजय शुक्ला के अनुसार देवास की तीस वर्षीय पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दी कि मई 2017 में उसकी शादी थाना इलाके के एक युवक के साथ हुई थी। ससुराल में पहले ही दिन सास और ननद ने उसका कौमार्य परीक्षण किया। इसके बाद एक दिन अक्टूबर 2017 में जेठ बलात्कार किया। पति को बताया तो पीड़िता व उसके परिजन का जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन पति ने बस में बैठाकर मायके भेज दिया।

कौमार्य जांचने के लिए ले जाने लगी बाथरूम

कौमार्य जांचने के लिए ले जाने लगी बाथरूम

जानकारी के अनुसार पीड़िता बीई पास है। इस इंजीनियर बहू का आरोप है कि सुरागरात से पहले उसके पास सास, ननद, ससुर, पति और जेठ आए। सास उसे बाथरूम में ले जाने लगी। बोली- हमें तो तुम्हारी वर्जिनिटी जांचना है। महिला ने इसका विरोध किया तो पति डांटते हुए बोला कि मेरे घर वाले पुराने विचार वाले हैं इसलिए ऐसा करना होगा।

 पिता ने कसम दी तब पता चला

पिता ने कसम दी तब पता चला

पीड़िता ने पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी मां शुगर और दिल की मरीज है। पैरालिसिस अटैक के बाद वे कोमा में चली गई थी। तब पीड़िता उदास रहने लगी। अक्सर रोती रहती थी, लेकिन किसी को कुछ बता नहीं पा रही थी। पिछले माह पिता ने कसम देकर ससुराल नहीं जाने का कारण पूछा तब पीड़िता ने पिता को आपबीती बताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+