Viral video : शिवलिंग पर लगा कलश अचानक हिलने लगा, लोग मान रहे चमत्कार
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास धार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां धार जिले के धामनोद नगर में बावड़ी मोहल्ले स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग के ऊपर बंधा हुआ जल से भरा कलश अचानक हिलने लगा, तेज गति से हिलते इस कलश को देखकर हर कोई हैरान रह गया। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, वीडियो के वायरल होते ही मंदिर के आसपास भारी भीड़ लग गई, यहां हर कोई इस घटनाक्रम को देखने के लिए आ रहा था, देखते ही देखते मंदिर के आसपास सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, सूर्य ग्रहण और सूतक के चलते पूजा अर्चना के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे, लेकिन प्रतिदिन मंदिर में आने वाले लोग पट बंद होने के बावजूद भी मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे थे, जहां अचानक कुछ भक्तों की नजर जैसे ही मंदिर की जाली से गर्भ गृह में पड़ी तो शिवलिंग के ऊपर लगा जल से भरा कलश हिलता नजर आया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यह कलश काफी देर से रहा था, जो लंबे समय तक हिलता रहा। वहीं इस घटनाक्रम का वीडियो भी कुछ लोगों ने बना लिया, जहां वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Recommended Video

नर्मदा नदी का जल भर कर रखा जाता है
श्रद्धालुओं ने बताया कि, मंदिर में स्थित शिवलिंग के ऊपर लगे कलश में नर्मदा नदी का जल भर कर रखा जाता है। साथ ही इस मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में भक्त भगवान के दर्शन के लिए भी पहुंचते हैं। वहीं अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं, जहां शिवलिंग के ऊपर लगा कलश अचानक हिलने से लोगों में इसे देखने के लिए उत्साह नजर आया। वहीं बड़ी संख्या में लोग इस घटनाक्रम को देखने मंदिर पहुंचे।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां इस वीडियो में मंदिर में लगा कलश अचानक हिलता नजर आ रहा है, शिवलिंग पर लगे इस कलश में नर्मदा नदी का जल रखा जाता है, जहां सूर्य ग्रहण के चलते मंदिर के कपाट बंद होने के बावजूद भी शिवलिंग पर लगा कलश हिल रहा है, जिसे लोग अब चमत्कार मान रहे हैं। वहीं इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications