Online food मंगाने वाले हो जाएं अलर्ट, घर बुलवाया वेज बर्गर निकला नॉनवेज
इंदौर में आर्डर किए गए वेज बर्गर को नॉनवेज पाते ही युवक के होश उड़ गए, जिसके बाद युवक ने जिसे भी यह आपबीती बताई, वह युवक की आपबीती सुनकर हैरान रह गया।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां एक युवक ने वेज बर्गर ऑर्डर किया, लेकिन जैसे ही वह बर्गर ऑर्डर हुआ, और वही उसके बाद जैसे ही युवक ने उस बर्गर को खाया तो उसे स्वाद कुछ ठीक नहीं लगा, जिसके बाद युवक ने जब बर्गर खोला तो उसने पाया कि बर्गर वेज नहीं बल्कि नॉनवेज है, आर्डर किए गए वेज बर्गर को नॉनवेज पाते ही युवक के होश उड़ गए, जिसके बाद युवक ने जिसे भी यह आपबीती बताई, वह युवक की आपबीती सुनकर हैरान रह गया। उधर, युवक के द्वारा कंपनी में शिकायत करने पर बर्गर को रिप्लेस करने के बाद कंपनी की ओर से की गई।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
आज के समय में भूख लगने पर हर कोई ऑनलाइन फूड मंगाने की तैयारी में रहता है कुछ इसी तरह इंदौर के रहने वाले युवक ने भी भूख लगने पर ऑनलाइन बर्गर मंगाया था वेज बर्गर का आर्डर दिया गया था लेकिन जैसे ही बर्गर डिलीवर हुआ वैसे ही युवक ने बर्गर खाना शुरू किया बर्गर खाते ही युवक को बर्गर का स्वाद कुछ ठीक नहीं लगा इसके बाद युवक ने बर्गर खोलकर देखा तो युवक के होश उड़ गए जिसमें बर्गर वेज नहीं बल्कि नॉनवेज होना पाया गया इसके बाद युवक द्वारा इसकी शिकायत कंपनी को की गई। युवक ने बताया कि, उन्हें अंडे वाला बर्गर भेज दिया गया।

नॉन वेज बर्गर को वेज कैटेगरी में रखा
युवक ने बताया कि, उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जाकर बर्गर ऑर्डर किया था, जिसके बाद जब बर्गर उनके घर पहुंचा तो उन्होंने बर्गर खाना शुरू किया। वहीं जब उन्हें बर्गर का स्वाद ठीक नहीं लगा, तो उन्होंने बर्गर खोलकर देखा जिसमें बर्गर वेज नहीं बल्कि नॉनवेज होना पाया गया। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत उस शॉप से कि, जहां से बर्गर भेजा गया था। वहीं शॉप के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि, उन्होंने किसी तरह की कोई गलती नहीं की है, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नॉन वेज बर्गर को वेज केटेगिरी में डाल दिया गया था। इसी के चलते यह पूरी गड़बड़ हुई है।

लगातार सामने आ रहे मामले
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार इस तरह के मामले निकल कर सामने आ रहे हैं, जहां ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने पर फूड वेज की जगह नॉनवेज निकलकर सामने आ रहा हैं। इतना ही नहीं कुछ समय पहले एक रेस्टोरेंट में इस तरह का मामला निकल कर सामने आया था, जहां एक युवक द्वारा आर्डर की गई खाद्य वस्तु में मीट के अंश मिले थे, जिसके बाद रेस्टोरेंट में हंगामा भी हुआ था। इसके बाद अब ऑनलाइन फूड डिलीवरी में इस तरह का मामला निकलकर सामने आया है, जिसने उन सभी लोगों को चौंका दिया जो अक्सर ऑनलाइन फूड मंगा कर अपनी भूख मिटाते हैं।
ये भी पढ़े- MP के इस शहर में है 'दुनिया की सबसे महंगी दुकान', दाम सुनकर फटे रह गए सबके कान












Click it and Unblock the Notifications