Indore news: पहले दिन भोपाल के लिए चली वंदे भारत एक्सप्रेस, 47 यात्रियों ने किया सफर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। प्रधानमंत्री ने इनमें से तीन वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, जिसमें राजधानी भोपाल से इंदौर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल थी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन में यात्रा कर रहे बच्चों के साथ संवाद भी किया था।
बुधवार को इंदौर से भोपाल के लिए चली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का पहला दिन था, जहां इस पहले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 47 यात्रियों ने सफर किया। वंदे भारत ट्रेन में बैठक क्षमता की बात करें तो ट्रेन में 530 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। उधर, एक्जीक्यूटिव श्रेणी में महज 6 यात्रियों ने राजधानी भोपाल तक का सफर किया है।

कनेक्टिविटी में आएगा सुधार
Recommended Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन पाँच वंदे भारत रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाई उनमें भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस; भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस; रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस; धारवाड़-बैंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और गोवा(मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इनमें से अंतिम तीन को प्रधानमंत्री ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर, वंदे भारत एक्सप्रेस मध्यप्रदेश के दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच सरल और त्वरित यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी तथा क्षेत्र में सांस्कृतिक, पर्यटन एवं धार्मिक स्थानों की कनेक्टिविटी में सुधार लाएगी। वंदे भारत ट्रेन से भोपाल से इंदौर की 269 किलोमीटर की दूरी अब साढ़े तीन घंटे में तय हो जाएगी।
कुछ ऐसा है ट्रेन का किराया
वंदे भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की माने तो वो ट्रेन बेहद ही आरामदायक है। साथ ही ट्रेन में अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। विश्वस्तरीय सुविधाएं देने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन इंदौर से भोपाल के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की यात्रा को बेहद ही आरामदायक बनाती है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के किराए की बात करें तो इंदौर से भोपाल का किराया 810 तो वहीं भोपाल से वापसी का किराया 910 है। वहीं अब इंदौर से भोपाल के लिए चलने वाली ट्रेनों में इजाफा हुआ है, जहां उसमें एक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस भी जुड़ गई है।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: संघ की राह पर चलकर BJP हासिल करेगी मुकाम, अल्पकालीन विस्तारकों को सौंपा ये काम












Click it and Unblock the Notifications