बेरोजगारों की लगी लॉटरी, इन सरकारी विभागों में एक साथ निकली हजारों वैकेंसी

इंदौर, 25 अप्रैल: मध्यप्रदेश में वैसे तो बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है, लेकिन फिलहाल तो बेरोजगारों की लॉटरी लग गई है, जिसके पीछे का कारण कई विभागों में एक साथ निकलने वाली वैकेंसी है. दरअसल, प्रदेश के कई विभागों में एक साथ हजारों वैकेंसी निकली है, जिसमें मुख्य रूप से एनएचएम यानी नेशनल हेल्थ मिशन में स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पदों पर बंपर वैकेंसी जारी की है. इस वैकेंसी के तहत इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर समेत तमाम शहरों में शहरी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में कुल 1222 पदों पर भर्ती की जाएगी.

job

कुछ इस तरह होगी भर्ती की पूरी प्रोसेस

स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पदों पर होने वाली भर्ती संविदा के आधार पर होगी. संविदा का यह कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च 2023 तक का होगा. वहीं इस कॉन्ट्रैक्ट को समय-समय पर रिन्यू किया जा सकता है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मई से शुरू होगी, जिसमें उम्मीदवार 30 मई तक अपना आवेदन कर सकते हैं. वैकेंसी के माध्यम से होने वाली 1222 पदों पर भर्ती में स्टाफ नर्स के कुल 611 और फार्मासिस्ट के भी 611 पद शामिल रहेंगे. स्टॉफ नर्स के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12 वीं पास होना अनिवार्य है, साथ ही नर्सिंग में डिग्री, या किसी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय से जीएनएम या बीएससी नर्सिंग की डिग्री होना अनिवार्य है. इसके अलावा मध्य प्रदेश नर्सिंग कॉउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी आवश्यक है. इस वैकेंसी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देखा जा सकता है.

बड़ी संख्या में युवाओं को मिलेगा रोजगार

एनएचएम की ओर से स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पदों पर की जा रही भर्ती के चलते हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा. वहीं आने वाले समय में भी प्रदेश के कई विभागों में इसी तरह से वैकेंसी निकलने की उम्मीद जताई जा रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+