Indore की सिटी बस में बैठे अमेरिकी राजदूत गार्सेटी, गजब का मैनेजमेंट देख चौंके
Indore में महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा इंदौर में अल्प प्रवास पर आए भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी से सिटी बस ऑफिस में पुष्प गुच्छ व तुलसी का पौधा देकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही राजदुत गार्सेंटी द्वारा इंदौर शहर में लोक परिवहन व्यवस्था में संलग्न पिंक बस की वाहन चालक महिलाओ से की जाकर उनके साहस व आत्मनिर्भता की प्रशंसा की गई।

राजदूत एरिक गार्सेटी ने पिंक बस की महिला वाहन चालक एवं हेल्पर को केप और जैकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर आयुक्त मनोज पाठक, पिंक बस की महिला वाहन चालक व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। इसके साथ ही राजदूत एरिक, महापौर भार्गव व आयुक्त सिंह द्वारा पिंक बस में बैठकर, महिला वाहन चालक से संवाद भी किया गया।
इस अवसर पर भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी द्वारा इंदौर के लोक परिवहन के संबंध में जानकारी लेते हुए इंदौर में पिंक सिटी बस के संचालन के संबंध में संबंधित से जानकारी ली। पिंक सिटी का संचालन करने वाली महिला वालन चालक व हेल्पर से चर्चा की गई। उन्होंने महिला वाहन चालक व हेल्पर से पूछा कि आप सभी यह काम कब से कर रहे है। इसका प्रशिक्षण आपने कैसे लिया, जब आप पिंक बस चलाते है तब आप क्या फील करते है और आपको बस चलाता देख, लोग किस प्रकार से व्यवहार करते है।
इसके साथ ही राजदूत गार्सेटी ने कहा कि, मैं आपके इस कार्य से बहुत प्रभावित हूं। इंदौर देश का सबसे स्वच्छ नंबर वन शहर है। उन्होने कहा कि महापौर, भार्गव मेरे भाई है, उन्होने बताया कि किस प्रकार से यहां पर लोक परिवहन में पिंक बस में महिला वाहन चालक व हेल्पर द्वारा कार्य किया जा रहा है।
राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि, जब मैं केलिफोनियां में महापौर था तब वहां के लोक परिवहन के लिये बहुत ही बेहतर कार्य किया गया, मुझे बहुत ही अच्छा लगा कि आप सिटी में बस का संचालित करती है। यह बहुत ही बहादुरी का काम है, आपके इस साहस व कार्य एक प्रेरणादायक काम है, मैं यह बात अमेरिका में बताउगा, कि किस प्रकार से आप महिलाओ को उनके गंतव्य स्थल पर सुरक्षित पहुंचाने में सक्षम है, तथा अन्य महिलाओ के लिये आप आदर्श है, और आपसे अन्य महिलाऐं भी आत्मनिर्भर जीवन के लिये प्रेरित होगी।
महापौर भार्गव ने कहा कि, मां अहिल्या की पावन नगरी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आपका स्वागत है, उन्होने बताया कि, इंदौर में स्थित ऐतिहासिक व पुरातन के जीर्णोद्धार के साथ ही पुरातन धरोहर को सहेजने का कार्य किया है, साथ ही इंदौर ने लोक परिवहन के साथ ही शहर विकास में किस प्रकार कार्य किया है, इस संबंध में भी जानकारी दी गई।
इस पर महिला वाहन चालक और हेल्पर ने बताया कि किस प्रकार से तथा किन परिस्थिति में यह कार्य प्रारंभ किया गया, किंतु इस कार्य को करने में हमें गर्व महसूस होता है, जब हम वाहन चलाती है तो महिलाऐं हमें प्रेरित होती है, हमसे संवाद करती है और हमारे इस कार्य की सराहना करती है।
ये भी पढ़े- International Women's Day पर 'साड़ी वॉकथॉन', इंदौर में महिलाओं ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications