Indore news: BRTS की चौड़ाई होगी कम, नर्मदा जलप्रदाय की व्यवस्था में होगा सुधार

इंदौर नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयर्गीय की अध्यक्षता में इंदौर नगर निगम के विभिन्न विभागो की सिटी बस आफिस में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगरीय आवास एवं विकास विभाग आयुक्त भरत यादव, एमपी हाउसिंग बोर्ड के एमडी चन्द्रमौली शुक्ल, कलेक्टर आशीष सिंह, आयुक्त हर्षिका सिंह, समस्त अपर आयुक्त, समस्त विभाग प्रमुख सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री विजयवर्गीय द्वारा इंदौर के नगरीय निकाय के विभिन्न विभागो की जिनमें राजस्व विभाग, भवन अनुज्ञा के तहत टीडीआर नियमो में टीडीआर का उपयोग करने एवं ग्राउण्ड कवरेज बढाने के संबंध में निगम के प्रस्ताव पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।

Indore

इंदौर बायपास के दोनो ओर फोरलेन सर्विस रोड का निर्माण करने पर चर्चा की गई, ताकि बायपास पर बढते यातायात दबाव को कम किया जा सके। इसके साथ ही भवन अनुज्ञा के विपरित भवनों के निर्माण हेतु कम्पाउंडिंग नियम के संबंध में 10 से 30 प्रतिशत तक सीमा में कम्पाउडिंग किये जाने के संबंध में की जाने वाली आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये गये।

निगम स्वामित्व की लीज भूमि, दुकानो के नामातंरण, फ्री होल्ड, नवीनीकरण करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई, जिस पर मंत्रीजी द्वारा निगम के प्रस्ताव अनुसार नियमो में सरलीकरण करने के संबंध में आयुक्त नगरीय प्रशासन को निर्देशित किया गया। साथ ही मंत्री विजयवर्गीय द्वारा बीआरटीएस के संबंध में भी समीक्षा करते हुए, बीआरटीएस पर कई स्थानो पर चौडाई अधिक होने से उसे कम करने के संबंध में तकनीकी सर्वे करने के निर्देश दिये गये, इसके लिये इण्डस्ट्रीयल चौराहे को आदर्श मानकर कार्य करने के लिये कहा गया।

मंत्री विजयवर्गीय द्वारा कहा गया कि, शहर में नर्मदा से पर्याप्त रूप से पानी की उपलब्धता हो रही है, किंतु वितरण के कारण पानी की समस्या रहती है, इसके लिये पेयजल टंकियों की वर्तमान स्थिति, जल संग्रहण क्षमता, पेयजल टंकी को पूर्ण क्षमता से भरने के साथ ही पूर्ण क्षमता से जलप्रदाय कार्य करने के संबंध में भी निर्देशित किया गया। साथ ही नर्मदा से उज्जैनी में आ रहे पानी से शहर के देवगुराडिया एवं इसी प्रकार इंदौर-उज्जैन रोड की ओर समीप नर्मदा की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए, फिल्टर स्टेशन बनाकर जलप्रदाय की व्यवस्था की जा सके, इस संबंध में सर्वे करने के निर्देश दिये गये।

ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर का विकास प्लान तैयार, मंत्री और महापौर की जोड़ी करेगी कमाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+