Kailash vijayvargiya ने युवाओं को दिया खास मैसेज, 'अपना इंदौर' कैंपेन से जुड़ने की अपील
बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अलग-अलग अभियानों और कैंपेन के जरीए युवाओं को नशे से दूर करते हुए अध्यात्म के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते दिखाई दे रहे हैं।

Recommended Video

मिशन 2023 के नजदिक आते ही बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की इंदौर में सक्रियता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है, जहां विजयवर्गीय अलग-अलग अभियानों और कैंपेन के जरीए युवाओं को नशे से दूर करते हुए अध्यात्म के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते भी दिखाई दे रहे हैं। इस बीच विजयवर्गीय का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विजयवर्गीय 10 दिन का अपना इंदौर कैंपेन चलाने का ऐलान करते दिखाई दे रहे हैं।
कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, इंदौर एक शहर नहीं, इंदौर एक दौर है, जो समय से आगे चलता है, फिर भी विरासत को समेटे रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहे इन शब्दों में बसा है, अपने इंदौर का तात्पर्य और इसीलिए हमने अपना इंदौर मुहिम चलायी है। शहर की संस्कृति, आस्था और खूबसूरती से न सिर्फ शहरवासियों को, पर संपूर्ण भारतवर्ष को अवगत कराने के लिए, मैं इंदौर के जागरूक नागरिको से अपील करता हूँ कि इंदौर की इमेज, जो गुंडागर्दी, ड्रग्स, नशा प्रवत्ति जैसे असामाजिक तत्वों की वजह से बदल रही है, को सही दिशा देने में भागीदार बनें।
इंदौर की कहानी, इन्दौरियों की जबानी
इसी के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की, अपना इंदौर कैंपेन के तहत हम इंदौरवासियो से आह्वान करते हैं कि अपने घर परिवार, आसपास, इतिहास, कला एवं व्यवसाय से जुडी कहानियां सामने लाएं, जो इंदौर की सही और सशक्त छवि उजागर करती है। 20 मई, महाराजा मल्हार राव होल्कर जी की जयंती से लेकर 31 मई, पुण्यश्लोका अहिल्याबाई जी होलकर की जयंती एवं इंदौर गौरव दिवस तक अपना इंदौर कैंपेन के तहत आईये हम सुनाते हैं अपने इंदौर की कहानी, इन्दौरियों की जबानी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विजयवर्गीय 10 दिन का अपना इंदौर कैंपेन चलाने का ऐलान करते दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़े- Kailash vijayvargiya ने बताया kamal nath और CM Shivraj की रफ्तार का अंतर, बैठक में कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications