'मैं सिंधिया नहीं हूं', दलबदल की अफवाह पर उमंग सिंघार ने कही बड़ी बात

Lok Sabha Election की हलचल के बीच मध्य प्रदेश में दल बदल का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां लगातार मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दल बदल की खबरें सामने आ रही है। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के दल बदल की अफवाहों ने सियासी गलियारों में खलबली मचा दी, जहां इसके बाद इंदौर आए उमंग सिंघार ने दल बदल की अफवाहों पर अपनी बात रखी है।

दल बदल की अफवाहों पर अपनी बात रखते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दल बदल की खबरों का खंडन करते हुए, इसे BJP आईटी सेल की ओर से चलाई जाने वाली अफवाह बताया है। इतना ही नहीं सिंघार से जब पूछा गया की क्या वो BJP में जाएंगे तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, वो उमंग सिंघार हैं सिंधिया नहीं।

Indore

सियासी हलचल के बीच इंदौर आए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों से बातचीत की जहां मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि, यह अफवाह भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल की है, उस पर हम विश्वास नहीं करते। आप देख रहे हैं, इतने सालों से पार्टी के साथ खड़ा हूं, कई बार ऑफर भी आते हैं। सरकार जा रही थी, तब आए, तब हम प्रलोभन में नहीं आए, तो अब सवाल नहीं है। उमंग सिंघार, उमंग सिंघार है, सिंधिया नहीं है।

दल बदल करने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि, जो जा रहे हैं, वह डर गए, वह भाग गए। कुछ लोग सत्ता के पद की लालच में जा रहे हैं। ऐसे लोग जा रहे हैं, बाकी कांग्रेस के साथ हैं। प्रदेश में अगर 30 से 40% वोट कांग्रेस को मिल रहा है, तो यह आपके सामने प्रमाण है कि, कांग्रेस के पास इतना बड़ा वोट बैंक है। कुल मिलाकर देखा जाए तो मध्य प्रदेश की सियासत में पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के दल बदलने की अफवाहें चल रही थी, जहां इसके बाद अब इंदौर आए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अफवाहों का खंडन करते हुए इसे भाजपा आईटी सेल का षड्यंत्र बताया है।

ये भी पढ़े- MP News: 'बात करने की तमीज नहीं है तुझे', सैलरी नहीं मिली तो कलेक्टर पर भड़की गेस्ट टीचर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+