Ujjain Rape Case: कमलनाथ ने अस्पताल पहुंचकर जाना पीड़िता का हाल, बोले- हर संभव मदद के लिए तैयार

उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जहां बच्ची का इलाज इंदौर के MTH अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं बच्ची का हाल चाल जानने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ MTH अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर बच्ची का हाल जाना है। इस दौरान कमलनाथ के साथ कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता नजर आ रहे थे।

MTH अस्पताल पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए बच्ची के इलाज पर संतुष्टि जताई है। वहीं विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच वे राजनीति से भी नहीं चुके, जहां उन्होंने प्रदेश में लगातार महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.

Ujjain

कमलनाथ ने कही ये बात

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, जो डॉक्टर इलाज कर रहे हैं, उनसे बातचीत की है। उन्होंने मुझसे कहा है की बच्ची की स्थिति ठीक है। इसी के साथ कमलनाथ ने कहा कि, बच्ची के परिजन यहां मौजूद नहीं है, हमारी तरफ से पूरी मदद है। मैंने यह भी कहा है कि, यदि बच्ची को दिल्ली शिफ्ट करना है, तो हम करेंगे। मैंने दिल्ली के अस्पतालों में पहले से ही चर्चा कर ली थी, परंतु उन्होंने कहा है कि, इसकी आवश्यकता नहीं है। इसी के साथ कमलनाथ यहां राजनीति करने से भी नहीं चुके, जहां उन्होंने सरकार पर निशाना साधा है।

कुछ ऐसा है मामला

मध्य प्रदेश के उज्जैन से 12 साल की बच्ची के दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्त में आए आरोपी को लेकर पुलिस जब मौके पर जांच के लिए पहुंची, तो आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके चलते आरोपी के पैर में चोट आई है। वहीं आरोपी को पकड़ने में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इधर, रेप पीड़िता का इंदौर के MTH अस्पताल में इलाज जारी है, जहां लगातार डॉक्टर बच्ची के हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं बच्ची की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़े- Ujjain Rape Case: बच्ची के लिए 8 किमी में सिर्फ सहारा बने पुजारी की जुबानी, सुनिए दर्द भरी कहानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+