Indore news: बारिश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अगस्त में अब तक इतनी हुई बरसात
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, जहां अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं मालवा- निमाड़ आंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां अंचल के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश जारी है।
प्रदेशभर में इन दिनों मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। यही कारण है कि, प्रदेश के अधिकतर जलाशय और तालाब भी अब भरे हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

देपालपुर में वर्षा का आकड़ा
इंदौर जिले में सर्वाधिक वर्षा देपालपुर क्षेत्र में दर्ज की गई है। देपालपुर में इस वर्ष वर्षा का आकड़ा एक हजार मिलीमीटर के पार हो गया है। गत वर्ष इस अवधि में देपालपुर क्षेत्र में 552.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। इसे मिलाकर जिले में इस वर्ष अब तक 700 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में गत वर्ष इस अवधि में 497.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 586.1 मिमी., महू में 599 मिमी., सांवेर में 781.6 मिमी., देपालपुर में 1006.1 मिमी., गौतमपुरा में 631.2 मिमी. और हातोद में 596.8 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष दिनांक तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 640.4 मिमी., महू में 481 मिमी., सांवेर में 449.4 मिमी., देपालपुर में 552.4 मिमी., गौतमपुरा में 364.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
उज्जैन में झमाझम बारिश हुई
पिछले चौबीस घंटे के दौरान 5 अगस्त की प्रात: तक जिले की छह तहसीलों में बारिश हुई है। इस दौरान घट्टिया तहसील में 3.1, खाचरौद में 2, बड़नगर में एक, झारड़ा में एक, तराना में 4 एवं माकड़ोन तहसील में 2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। इस तरह इस मानसून सत्र में अभी तक जिले में औसत 539 मिमी वर्षा हो चुकी है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 453.3 मिमी वर्षा हुई थी। कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अभी तक जिले की उज्जैन तहसील में 603 मिमी, घट्टिया में 367.3, खाचरौद में 515, नागदा में 665, बड़नगर में 508, महिदपुर में 505, झारड़ा में 610, तराना में 682.6 और माकड़ोन तहसील में 395 मिमी वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि में उज्जैन तहसील में 481 मिमी, घट्टिया में 518, खाचरौद में 383, नागदा में 621, बड़नगर में 361, महिदपुर में 468, झारड़ा में 361, तराना में 501 और माकड़ोन तहसील में 377 मिमी वर्षा हुई थी।
ये भी पढ़े- Raksha bandhan 2023: भाई की कलाई पर बंधेगी केले के रेशे से बनी राखियाँ, बहनें तैयार कर रही रक्षा सूत्र












Click it and Unblock the Notifications