G-20 के बाद अब इंदौर में होने जा रही U-20 समिट, तैयारी में जुटी नगर निगम की टीम

U-20 कार्यक्रम के तहत नगर निगम इंदौर द्वारा विशेष कार्य योजना बनाते हुए कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए अन्य देशों के प्रतिनिधि के एयरपोर्ट पर आगमन के दौरान स्वागत सत्कार का कार्यक्रम रखा है.

indore

Recommended Video

      इंदौर: रेलवे प्रोजेक्ट से खुश दिखे सांसद,PM और रेल मंत्री का माना आभार

      Indore में आयोजित यू-20 कार्यक्रम के तहत नगर निगम इंदौर द्वारा विशेष कार्य योजना बनाते हुए कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए अन्य देशों के प्रतिनिधि के एयरपोर्ट पर आगमन के दौरान विशेष स्वागत सत्कार का कार्यक्रम रखा गया है। विदित हो कि इंदौर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखने वाले प्रतिभागियों को एक गतिशील और समावेशी मंच प्रदान करना है। देशभर के लगभग 50 से ज्यादा शहरों के महापौर, आयुक्त, सीईओ स्मार्ट सिटी,विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, विभिन्न संगठनों और कॉर्पोरेट संस्थानों के प्रतिनिधियों सहित तकनीकी संस्थानों और विचारक समूहों के प्रतिनिधियों के इस आयोजन में भाग लेंगे।

      निगम अधिकारियों की बैठक ली गई

      महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त हर्षिता सिंह ने बताया कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन, जीआईएस, जी-20 के बाद अब इंदौर नगर निगम करेगा आगामी 18 मई को यू-20 की मेजबानी। यह सम्मेलन शहर के ब्रिलिएंट कान्वेंट सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के संबंध में महापौर भार्गव द्वारा महापौर परिषद सदस्यों को व्यवस्थाओं के संबंध में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही आयोजित यू- 20 की तैयारियों के संबंध में आयुक्त सिंह द्वारा 13 मई को निगम अधिकारियों की बैठक ली गई।

      यू-20 की बैठक होने जा रही है

      महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त हर्षिका सिंह ने बताया कि, यू-20 सम्मलेन की बैठक के बाद अब इंदौर में 18 मई को यू-20 की बैठक होने जा रही है। आवासन और शहरी कार्यमंत्रालय (MoHUA) की पहल पर तथा इन्दौर नगर निगम एवं ऑल इंडिया इन्स्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेन्ट (AIILSG) के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय नगरों सुशासन की पुनर्रचना (Reinventing Urban Governance for Indian Cities) विषय पर यू-20 कार्यक्रमों की श्रृंखला के अन्तर्गत दिनांक 18 मई 2023 को ब्रिलियन्ट कन्वेंशन सेन्टर, इन्दौर में यू-20 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

      ये भी पढ़े- MP में CM कृषक ब्याज माफी योजना का आगाज, किसानों को कैसे मिलेगा योजना का लाभ, जानिए?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+