U-20 मेयरल समिट में हुई स्वच्छता पसंद इंदौर की जमकर सराहना, केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात
यूनेस्को द्वारा घोषित वर्ल्ड हेरिटेज सिटी अहमदाबाद में जी-20 अंतर्गत शुक्रवार को शुरू हुई दो दिवसीय यू-20 मेयरल समिट (महापौर शिखर सम्मेलन) में देश-विदेश के प्रतिनिधियों सहित विशेष रूप से इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने समिट के दूसरे दिन क्लाईमेट फाइनेंस संबंधी विचार व्यक्त कर इंदौर शहर की स्वच्छता व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सहित विभिन्न नवाचारों से अवगत कराया।
गांधीनगर स्थित महात्मा गांधी मंदिर में इस दो दिवसीय यू-20 शिखर सम्मेलन की विधिवत् शुरुआत गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल व आवास व शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर ने की। सम्मेलन में दुनियाभर के 57 प्रतिनिधियों सहित भारत के 35 शहरों के प्रतिनिधि व प्रतिभागी भी शामिल हुए। इनमें 45 महापौर व उप महापौर भी शामिल थे।

इंदौर की हुई जमकर सराहना
महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाकात के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल ने भारत के सबसे स्वच्छ शहर के नाम से संबोधित करते हुए इंदौर नगर की प्रशंसा कर यहां के नवाचारों को भी सराहा। उन्होंने इंदौर के स्वच्छता मॉडल पर सारगर्भित चर्चा के दौरान महापौर भार्गव द्वारा किए जा रहे नवाचारों का उल्लेख किया व वेस्ट मैनेजमेंट सहित ग्रीन बांड को लेकर जानकारी भी साझा की। सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने क्लाईमेट फायनेंस संबंधी विचार व्यक्त करते हुए कहा ये शहर, पूरे विश्व में, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का मॉडल है।
कुछ ऐसा है इंदौर का मैनेजमेंट
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया की, हम हर दिन, 600 मैट्रिक टन सॉलिड वेस्ट को प्रोसेस कर रहे हैं जो कि अनेकों फैक्टरीस और इंडस्ट्रीज में ऊर्जा के स्त्रोत की तरह उपयोग किया जा रहा है। हम हर दिन लगभग 550 मैट्रिक टन गीले कचरे (वेट वेस्ट) से बायोगैस उत्पन्न कर रहे हैं ।600 मेगा वॉट बिजली की आपूर्ति के लिए हमने एक प्लान शुरू किया है, हर घर सोलर अभियान, जिसकी वजह से हमें जनता की सहभागिता मिल रही है पर सबसे बड़ी चुनौती लोगों की बुनियादी परेशानियों को प्राथमिकता देकर सुलझाना होगा।
ये भी पढ़े- Indore में लाड़ली बहना सम्मेलन की तैयारी पूरी, CM Shivraj की मौजूदगी में आयोजित होगा कार्यक्रम












Click it and Unblock the Notifications