Indore News: ट्रक ने मारी एक्टिवा को टक्कर, डॉक्टर ने मौके पर दम तोड़ा

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां नौकरी पर जाने के लिए निकली डॉक्टर युवती को बायपास पर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि, जिसने भी देखा वह सहम गया। वहीं मौके पर ही डॉक्टर युवती ने दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इधर, पुलिस ने ट्रक को जप्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है, जहां जल्द ड्राइवर पुलिस गिरफ्त में होगा।

Indore

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर युवती देवास के रहने वाली है, जो मेडिकल की पढ़ाई के लिए इंदौर आना-जाना करती थी। सुबह लगभग 8 बजे युवती इंदौर के लिए निकली थी, तभी सेंटर पॉइंट पर पहुंचते ही युवती के एक्टिव को ट्रक में टक्कर मार दी, जिसके चलते युवती की एक्टिव ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई, और ट्रक चालक उसे कई किलोमीटर दूर तक घसीट ले गया। कई किलोमीटर दूर तक घसीटा जाने से युवती के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की युवती, की गाड़ी पर एक युवक भी बैठा था, जो गंभीर रूप से घायल है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत युवती के पिता देवास की बैंक नोट प्रेस में काम करते हैं। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है, जहां पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है। इधर, हादसे के बाद युवती के परिजन अस्पताल पहुंचे, और शव को साथ लेकर देवास के लिए रवाना हुए। बाईपास पर इससे पहले भी अलग-अलग तरह हादसे सामने आ चुके हैं, जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

ये भी पढ़े- Indore News: नशे के सौदागरों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, लाखों का सामान बरामद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+