Indore News: इंदौर में लहलहाएंगे चेन्नई के पौधे, 300 ट्रक लेकर आएंगे हरियाली
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 'एक पेड़ मॉं के नाम' अभियान के तहत आगामी माह में 51 लाख पौधारोपण हेतु पहली खेप में पौधे, वृक्ष रेवती रेंज में आने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा पौधे व वृक्षो का विधिवत पूजन कर प्रकृति माता का आर्शीवाद लिया गया।
वृक्षारोपण अभियान के लिए चेन्नई समेत अलग-अलग शहरों से पौधे मंगवाए जा रहे हैं, जहां इन पौधों की खासियत है कि, यह पौधे शत-प्रतिशत किसी भी मिट्टी में सरवाइव करने की क्षमता रखते हैं। यही कारण है कि, इन पौधों को वृक्षारोपण अभियान के तहत इंदौर की धरती पर लगाया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अभियान से जुड़ी खास बात सभी के साथ साझा करते हुए, अभियान को सफल बनाने की अपील की है। अभियान में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के सम्मिलित होने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, उन्होंने कहा है की, मैं समय निकालूंगा, उनकी इच्छा 7 तारीख को आने की है, मेरी इच्छा 14 तारीख को बुलाने की है। 14 तारीख को हम वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहे हैं, तो मेरी इच्छा है की, गृह मंत्री उसमें रहें, पर यदी 14 तारीख को वह व्यस्त रहेंगे तो 7 तारीख को हम उनसे उद्घाटन कराएंगे।
इंदौर में प्रचंड गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाया है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी के चलते आम जनजीवन प्रभावित नजर आया। वहीं अब गर्मी के प्रकोप से निपटने के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जहां विजयवर्गीय अपने इस लक्ष्य को पूरा करने में जुट गए हैं।
वृक्षारोपण महाअभियान के तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में पौधे लगाने के लिए गड्ढे किए जा रहे हैं, जहां बुलडोजर और अलग-अलग मशीनों की सहायता से गड्ढों को किया जा रहा है। पौधे लगाने का बड़ा लक्ष्य है। यही कारण है कि, पौधे आसपास के जिलों से मंगवाए जा रहे हैं। यहां तक की साउथ से भी पौधे मंगवाने की योजना है।
ये भी पढ़े- Indore News: 'एक पेड़ मां के नाम अभियान' में शामिल होंगे अमित शाह, किस दिन आएंगे, कैलाश विजयवर्गीय ने बताया












Click it and Unblock the Notifications