Indore News: 'एक पेड़ मां के नाम अभियान' में शामिल होंगे अमित शाह, किस दिन आएंगे, कैलाश विजयवर्गीय ने बताया
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू होना है, जहां अभियान को लेकर तैयारियों का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है। इस बीच रेसीड़ेंसी पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ अभियान की सफलता का खास प्लान तैयार किया गया।
रेसीडेंसी पर आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, एमआईसी मेंबर जीतू यादव समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में 'एक पेड़ मां के नाम अभियान' को सफलतापूर्वक संपन्न करने और ज्यादा से ज्यादा पेड़ शहर में व्यवस्थित लगाने को लेकर खास प्लान तैयार हुआ है।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अभियान से जुड़ी खास बात सभी के साथ साझा करते हुए, अभियान को सफल बनाने की अपील की है। अभियान में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के सम्मिलित होने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, उन्होंने कहा है की, मैं समय निकालूंगा, उनकी इच्छा 7 तारीख को आने की है, मेरी इच्छा 14 तारीख को बुलाने की है। 14 तारीख को हम वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहे हैं, तो मेरी इच्छा है की, गृह मंत्री उसमें रहें, पर यदी 14 तारीख को वह व्यस्त रहेंगे तो 7 तारीख को हम उनसे उद्घाटन कराएंगे।
इंदौर में प्रचंड गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाया है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी के चलते आम जनजीवन प्रभावित नजर आया। वहीं अब गर्मी के प्रकोप से निपटने के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जहां विजयवर्गीय अपने इस लक्ष्य को पूरा करने में जुट गए हैं।
वृक्षारोपण महाअभियान के तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में पौधे लगाने के लिए गड्ढे किए जा रहे हैं, जहां बुलडोजर और अलग-अलग मशीनों की सहायता से गड्ढों को किया जा रहा है। पौधे लगाने का बड़ा लक्ष्य है। यही कारण है कि, पौधे आसपास के जिलों से मंगवाए जा रहे हैं। यहां तक की साउथ से भी पौधे मंगवाने की योजना है।
ये भी पढ़े- Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अलग अंदाज, खुद पोकलेन (JCB) चलाकर गड्ढे खोदे












Click it and Unblock the Notifications