MP News: ट्रक और बस ड्राइवरों की हड़ताल खत्म, जल्द सामान्य होंगे हालात
Hit And Run कानून को लेकर देश भर में ट्रक और बस ड्राइवर की हड़ताल जारी थी, जहां ट्रक ड्राइवर का आंदोलन सरकार से बातचीत के बाद अब खत्म हो गया है। ट्रक ड्राइवर के प्रतिनिधियों ने बताया कि, नए कानून अभी लागू नहीं हुए हैं, और अगर उन्हें कोई चिंता है, तो सरकार उन पर विचार करेगी।
जानकारी के मुताबिक देशभर में ट्रक और बस चालक हड़ताल पर चल रहे थे, जहां चक्का जाम कर कानून को लागू नहीं करने की मांग की जा रही थी। वहीं इसके बाद अब गृह मंत्रालय में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक हुई, जहां आश्वासन मिलने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन हड़ताल वापस लेने पर सहमत हो गया है। वहीं अब इसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने मिलेगा, जहां जल्द हालात सामान्य होंगे।

सीएम ने ली बैठक
CM डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की आपूर्ति तथा अति आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की स्थिति के संबंध में समीक्षा की है। बैठक में इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने बताया कि इंदौर जिले में पेट्रोल,डीजल एवं एलपीजी की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। एचपीसीएल, बीपीसीएल एवं इंडियन ऑयल कंपनी के डिपो से टैंकरों का निरंतर आवागमन बना हुआ है। अति आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता भी सामान्य रूप से बनी हुई है। इंट्रा सिटी बस भी रोज की तरह चल रही है।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक ड्राइवर 1 से 3 जनवरी तक हड़ताल पर रहे। इस दौरान बस और टैंकर के पहिए थामे रहे। वहीं पेट्रोल पंप पर टैंकर्स ना पहुंच पाने के चलते समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं पेट्रोल-डीजल खत्म होने की खबर जैसे ही लोगों तक पहुंच रही है, वैसे ही लोग बड़ी संख्या में अपने-अपने वाहन लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गए हैं, जहां लोग अपने वाहनों में पेट्रोल डलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करते नजर आ रहे हैं। इस बीच पेट्रोल पंप पर लंबी-लंबी कतार देखी जा रही है।
ये भी पढ़े- CM Mohan Yadav ने की हालातों को समीक्षा, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति के दिए निर्देश












Click it and Unblock the Notifications