Indore में ट्रांसप्लांट से पहले हुई पेड़ो की पूजा पाठ, क्या है पूरा मामला, जानिए?
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ब्रिज के निर्माण कार्य में बाधक बन रहे वृक्षों को आईडीए की ओर से सुपर कॉरिडोर पर ट्रांसप्लांट करने का काम किया जा रहा है,

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर इन दिनों विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है, जहां शहर में खजराना फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, वहीं ब्रिज के निर्माण कार्य में बाधक बन रहे वृक्षों को आईडीए की ओर से सुपर कॉरिडोर पर ट्रांसप्लांट करने का काम किया जा रहा है, जिसकी शुरूआत आईडीए ने वृक्षों के पूजन के साथ की है। आईडीए की इस अनोखी पहल के दौरान वृक्षों को ट्रांसप्लांट कराने से पहले उनका पूजन खजराना गणेश मंदिर के पुजारियों द्वारा किया गया। इस दौरान आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, खजराना गणेश मंदिर के पुजारी पंडित अशोक भट्ट समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
सुपर कॉरिडोर पर स्थापित किया जाएगा
आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया की, इंदौर विकास प्राधिकरण शहर के विकास में सतत लगा हुआ है। हमारे खजराना फ्लाईओवर का काम गति पर है, और उसी के अंतर्गत यहां से पेड़ों को ट्रांसप्लांट करके सुपर कॉरिडोर ले जाना है। भारतीय संस्कृति में हमारी मान्यता है की, पेड़ों में देव निवास करते हैं। भारतीय संस्कृति में हम उन्हें पूजते हैं। इसी के निमित्त हमने यह तय किया है कि, खजराना मंदिर के गुरु जी के नेतृत्व में, उनके मार्गदर्शन में पेड़ों की पूजा की जाएगी, और मानव कल्याण के लिए पूजन करके निवेदन करेंगे कि, प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए, पर्यावरण का शुद्धिकरण करने के लिए उनसे आग्रह करेंगे कि आप यहां से सुपर कॉरिडोर पर जहां स्थान नियत किया है, वहां यथावत स्थापित हो जाएं।
IDA कर रहा पेड़ों की देखभाल
आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि, हमने पहले भी इस प्रकार के पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया है, वहां जितने पेड़ स्थापित किए थे, वे जीवित हैं, यहां से भी जितने पेड़ पुनर्स्थापित होंगे, वे निश्चित चलेंगे, और इसकी सारी मॉनिटरिंग इंदौर विकास प्राधिकरण के हमारे अधिकारी मिलकर करेंगे, जिस-जिस योजना के जो इंचार्ज हैं, उन्हें यह निर्देश दिए हैं कि, इन चीजों को सतत अपनी निगरानी में रखें, और यह सारे के सारे पेड़ पुनर्स्थापित होकर जैसा यहां वायुमंडल और प्रकृति को शुद्ध कर रहे हैं, उसी प्रकार से वहां शुद्ध करेंगे, ऐसा मुझे पूरा विश्वास है।
ये भी पढ़े- Indore बनेगा ट्रैफिक में नंबर 1, इन्हें मिला "यातायात प्रबंधन मित्र ऑफ द वीक" सम्मान












Click it and Unblock the Notifications