Indore बनेगा ट्रैफिक में नंबर 1, इन्हें मिला "यातायात प्रबंधन मित्र ऑफ द वीक" सम्मान

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अब ट्रैफिक में भी नंबर वन बनने की तैयारी कर रहा है, जहां इसी को लेकर यातायात पुलिस भी अलग-अलग तरह के अभियान चलाकर लोगों को जागरुक करने का काम कर रही है।

indore

Recommended Video

      इंदौर में मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, पुलिस कमिश्नर ने दी शुभकामना

      प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्वच्छता के बाद अब ट्रैफिक में भी नंबर वन बनने की तैयारी कर रही है, जहां इसी को लेकर यातायात पुलिस भी अलग-अलग तरह के अभियान चलाकर लोगों को जागरुक करने का काम कर रही है। यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर की "यातायात प्रबंधन मित्र" योजना से जुड़कर अपना अमूल्य योगदान देने वाले प्रबंधन मित्रों में से साप्ताहिक "यातायात प्रबंधन मित्र ऑफ द वीक" सम्मान कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर महेश चंद जैन के द्वारा यातायात प्रबंधन पुलिस के अधिकारियों की उपस्थिति में" न्यू कंट्रोल, रूम पलासिया पर किया गया।

      "यातायात प्रबंधन मित्र ऑफ द वीक"

      अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर महेश चंद जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि, शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित एवं सुखद बनाने में आम जनमानस की भागीदारी के लिए 'यातायात प्रबंधन मित्र योजना" शुरू की गई थी और लगातार 14 माह से अधिक समय से 500 से अधिक "यातायात प्रबंधन मित्र" सुगम, सुरक्षित एवं सुखद यातायात में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर रहे है। यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा प्रति सप्ताह एक या दो प्रबंधन मित्र को "यातायात प्रबंधन मित्र ऑफ द वीक" के रूप में चयनित कर, सम्मानित किया जाता रहा है।

      यातायात प्रबंधन पुलिस हमेशा आपके साथ है

      अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात प्रबंधन, महेशचंद्र जैन ने कहा की, सम्मान समारोह की कड़ी में कुसुम नवाले को वर्ष 2022 का "निर्मला देवी पाठक सर्वश्रेष्ठ यातायात प्रबंधन मित्र सम्मान" भी प्रदान किया गया। यातायात प्रबंधन मित्र का कारवां जैसे जैसे आगे बढ़ता चला जायेगा हम शहर के यातायात को उतना ही सुगम, सुरक्षित, सुखद बना पॉएँगे, जो जितना समय अपनी स्वप्रेरणा से यातायात प्रबंधन में अपना सहयोग देना चाहता है, उनका स्वागत है। हमारा उद्देश्य है कि यह कारवां सीमित ना रह कर आगे बढ़ता रहे और भी अधिक यातायात प्रबंधन मित्र जुड़कर अपना अमूल्य योगदान दें। यातायात प्रबंधन पुलिस हमेशा आपके साथ है।

      ये भी पढ़े- Burhanpur में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक, देशभर के 31 मेयरों ने मिलकर लिया ये फैसला

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+