Indore : ट्रैफिक सुधारने के लिए सड़क पर उतरी पुलिस की टीम, नियम तोड़ने वालों को सिखाया सबक

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार यातायात सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं, जहां इसी के अंतर्गत पुलिस ने नियमों के खिलाफ वाहन चलाने और पार्क करने वालों के खिलाफ कार्रवाई है.

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में यातायात प्रबंधन पुलिस की क्यूआरटी-टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों, बाजार व्यवस्था के दौरान पैदल भ्रमण कर बेहतर यातायात प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है, माइक से अनाउंस कर दुकानों और प्रतिष्ठानों के संचालकों को सुगम, सुरक्षित एवं सुखद यातायात में सहयोग करने की अपील भी की जा रही है। डीसीपी, यातायात प्रबंधन ने समस्त अधिकारियों को अपने-अपने यातायात प्रबंधन क्षेत्र में शराब दुकानों के बाहर अव्यवस्थित खड़े यातायात को बाधित करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

इन वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई

सहायक पुलिस आयुक्त अजित सिंह चौहान के साथ क्यूआरटी टीम 4 व सपोर्ट 102 के द्वारा अन्नपूर्णा, केसर बाग, द्वारकापुरी शराब की दुकानों पर अव्यवस्थित खड़े वाहनो से यातायात बाधित होने पर कार्रवाई की गई। सहायक पुलिस आयुक्त बसन्त कुमार कौल की टीम ने देवास नाका शराब दुकान, सहायक पुलिस आयुक्त श्री अरविंद तिवारी के साथ क्यूआरटी टीम 5 और क्रेन सपोर्ट ने राजमोहल्ला, मच्छी बाजार, राजवाड़ा शराब की दुकान के बाहर अव्यवस्थित खड़े हुए वाहनों पर कार्रवाई करते हुए वाहनों पर जुर्माने की कार्यवाही की एवं नो-पार्किंग क्षेत्र से हटवाया गया। इस दौरान टीम ने " पैदल पेट्रोलिंग कर नो- पार्किंग में खड़े यातायात को बाधित कर रहे वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गयी। माइक द्वारा अनाउंस कर वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि अपने वाहन को नो पार्किंग में खड़े कर यातायात को बाधित ना करें, तय पार्किंग स्थल पर सुव्यस्थित वाहन खड़ा करें। दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर रखे हुए सामान को हटवाया गया। यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार पैदल भ्रमण कर बेहतर यातायात प्रबंधन किया जा रहा है।

लगातार जारी है कार्रवाई

पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर महेश चंद जैन के निर्देशन में समस्त अधिकारियों द्वारा अपने-अपने यातायात प्रबंधन क्षेत्र में शराब दुकानों के बाहर अव्यवस्थित खड़े यातायात को बाधित करने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। क्यूआरटी टीम-1 टीम के प्रभारी सूबेदार सुरेंद्र सिंह चौहान व टीम द्वारा मालवामिल चौराहा पर यातायात प्रबंधन के बाद क्षेत्र में भ्रमण कर मालवा मिल शराब दुकान के बाहर रोड पर दो लाइन में अव्यवस्थित खड़े वाहनों पर नो पार्किंग की चालानी कार्रवाई की गई, और लाउडस्पीकर से एनाउंस कर वाहन को व्यवस्थित खड़े करने की हिदायत दी गई। पश्चात दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर रखे हुए सामान को हटवाया गया। यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम द्वारा लगातार पैदल भ्रमण कर बेहतर यातायात प्रबंधन किया जा रहा है।

ये भी पढ़े- Flashback 2022 : विकास के मामले में Indore ने पकड़ी रफ्तार, मिली कई बड़ी सौगात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+