Indore में रंगपंचमी पर निकलेगी रंगारंग गेर, कुछ ऐसा रहेगा ट्रैफिक प्लान
इंदौर में रंगारंग गेर निकलेगी जहां रंगपंचमी इंतजाम व्यवस्था के दौरान क्यूआरटी टीमें भृमण कर माइक से एनाउंस व वीडियो ग्राफी कर यातायात प्रबंधन का कार्य करेंगी।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रंगपंचमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इंदौर महानगर में रंगपंचमी त्यौहार के अवसर पर राजवाड़ा एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में परम्परागत गेर का आयोजन होगा। इस वजह से आसपास के मार्गों, बाजार क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ रहेगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर महेश चंद जैन के द्वारा यातायात प्रबंधन क्षेत्र के अधिकारी/कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई व बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। क्रेन व सपोर्ट द्वारा सभी डयूटी पॉइंट, डाइवर्शन पॉइंट पर बेरिकेट्स व स्टॉपर्स रखे जा रहे है। रंगपंचमी इंतजाम व्यवस्था के दौरान क्यूआरटी टीमें भृमण कर माइक से एनाउंस व वीडियो ग्राफी कर यातायात प्रबंधन का कार्य करेंगी। सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने डयूटी पॉइंट पर बेहतर यातायात व्यवस्था बनाये रखेंगे।
वाहनों का प्रवेश एवं पार्किंग प्रतिबंधित रहेगा
गेर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए संपूर्ण गेर मार्ग पर गेर में शामिल वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं पार्किंग प्रतिबंधित रहेगा। हैमिल्टन रोड एवं फ्रूट मार्केट से राजवाड़ा की ओर। इमली बाजार से राजवाड़ा की ओर। बड़वाली चौकी से गोराकुंड की ओर। यशवंत रोड एवं आड़ा बाजार गली से राजवाड़ा की ओर। रामलक्ष्मण बाजार से पीपली बाजार की ओर। नृसिंह बाजार से शीतलामाता बाजार की ओर। मालगंज से लोहार पट्टी की ओर। अंतिम चौराहा से लोहार पट्टी की ओर। जवाहर मार्ग से सराफा, बजाज खाना चौक, बर्तन बाजार गली, निहालपुरा गलियों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जवाहर मार्ग एवं राजवाड़ा क्षेत्र में सिटी बस एवं अन्य लोडिंग वाहन पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे। सिटी बस एवं दोपहिया एवं चार पहिया वाहन मृगनयनी, सुभाष मार्ग, गंगवाल बस स्टैंड, महू नाका चौराहा, पलसीकर चौराहा, टावर चौराहा, भवरकुआँ से आना-जाना कर सकेंगे।
पार्किंग प्रबंधन सुनिश्चित किया गया
जानकारी के मुताबिक जो आमजन मृगनयनी से एयरपोर्ट एवं गंगवाल बस स्टैंड जाना चाहते हैं, वह मृगनयनी, ईमली बाजार, जिंसी, बड़ा गणपति की ओर सभी प्रकार के वाहन आना-जाना कर सकेंगे। नगर निगम चौराहे से शिवालय, मरीमाता चौराहा से उज्जैन की ओर तथा महेश गार्ड, किला रोड होकर एयरपोर्ट की ओर आना-जाना कर सकेंगे। धार तरफ से आने वाले वाहन जो ए.बी. रोड या पलासिया की ओर जाना चाहते हैं वह गंगवाल बस स्टैंड, महू नाका, कलेक्ट्रेट के सामने से पलसीकर चौराहा, टावर चौराहा, होकर भवरकुआं तथा अग्रसेन चौराहा की ओर आना-जाना कर सकेंगे. गेर में शामिल होने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था पर नजर डालें तो गेर में शामिल होने वाले आमजनमानस के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का प्रबंधन मृगनयनी चौराहे पर स्थित शिवाजी मार्केट पार्किंग स्थल, संजय सेतु रिवर साइड पार्किंग, मच्छी बाजार पर नई रोड, हरसिद्धि मंदिर के पास, मालगंज सब्जी मंडी में वाहनों का पार्किंग प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है।
ये भी पढ़े- Indore: अबकी बार सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी रंगारंग गेर, नगर निगम की झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र












Click it and Unblock the Notifications