Indore News: ट्रैफिक सुधारने के लिए बाजारों में चला बुलडोजर, अब कहां होगा एक्शन, जानिए

मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह एवं आयुक्त नगर निगम शिवम वर्मा के निर्देशन में इंदौर शहर में यातायात सुधार हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन, पुलिस बल एवं नगर निगम की टीम द्वारा आज झोन क्रमांक 13 के अंतर्गत खंडवा नाका चौराहे से भावना नगर क्षेत्र तक यातायात सुधार हेतू रिमूवल की कार्रवाई की गई।

लगभग 15 स्थानों पर फुटपाथ से अतिक्रमण व टीन शेड हटाये गये। कार्रवाई के दौरान एसडीएम प्रियंका चौरसिया, जोनल अधिकारी अंकेश बीरथरिया एवं नगर निगम का स्टाफ मौजूद था। इस दौरान यातायात बल के द्वारा यातायात को सुचारू रूप से व्यवस्थित भी किया गया तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई भी की गई। चालानी कार्रवाई में 4 हजार रूपये की वसूली की गई।

Indore

कलेक्टर ने दिए दिशा-निर्देश

मध्यप्रदेश के इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में इंदौर में यातायात सुधार संबंधी मुहिम लगातार चलाई जा रही है। इस मुहिम को और अधिक गति देकर प्रभावी बनाया जाएगा। अभियान को गति देने के संबंध में चर्चा के लिए एआईसीटीएसएल कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया तथा अभिलाष मिश्रा सहित अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि शहर में जिला प्रशासन, नगर निगम एवं यातायात पुलिस द्वारा यातायात सुधार के लिए संयुक्त मुहिम चलाई जा रही है। यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। इसे गति देकर और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यातायात महत्वपूर्ण विषय है और यह हमारी प्राथमिकता है। यातायात पुलिस, नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों को यह कार्य जिम्मेदारी के साथ करना है ताकि यातायात सुगम रहे और आम नागरिकों को परेशान भी नहीं होना पड़े। यह मुहिम हर जोन में जारी रहेगी और इस अभियान में नगर निगम, पुलिस प्रशासन और होमगार्ड के जवान भी साथ में रहेंगे, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

कलेक्टर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, वे जिस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के लिए जा रहे है वहां पर एक दिन पहले नागरिकों और दुकानदारों से चर्चा कर उन्हें जानकारी दी जाए। शहर में कई ऐसे बाजार है जहां दुकानदारों ने अपनी दुकान का सामान बाहर रखकर अतिक्रमण कर रखा है, जिसमें वाहन, कपड़े, फर्निचर, डमी आदि शामिल है। दुकानदारों द्वारा किये जा रहे इस अतिक्रमण से सड़कों पर बार-बार यातायात बाधित होता है और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़े- Indore News: सरकारी राशन लेकर बेचने वालों की खैर नहीं, इन पर हुआ एक्शन, अब इनकी है बारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+