Indore news: खजराना गणेश मंदिर में तिल चतुर्थी महोत्सव, सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया

धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर पर तिल चतुर्थी महोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान खजराना गणेश को सवा लाख लड्डू का भोग लगाया। इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने सपत्निक पूजन कर शहर की सुख और समृद्धि के लिए भगवान गणेश से प्रार्थना की है।

खजराना गणेश मंदिर पर तिल्ली के लड्डुओं के निर्माण कार्य का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था, जहां प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान खजराना गणेश को तिल चतुर्थी के अवसर पर सवा लाख लड्डू का भोग लगाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने भगवान खजराना गणेश के दर्शन किए हैं।

Indore

कलेक्टर ने किया पूजन-अर्चन

कलेक्टर आशीष सिंह ने खजराना गणेश मंदिर में तीन दिवसीय तिल चतुर्थी मेले का पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने सपत्नीक पूजन किया। इस मौके पर भगवान गणेश जी को तिल गुड़ के सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया। भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति का स्वर्ण मुकुट सहित स्वर्ण आभूषणों से विशेष श्रृंगार किया गया है। मंदिर को आकर्षक फूलों से फूल बंगला के साथ सजाया गया है। कलेक्टर आशीष सिंह ने इस मौके पर सपत्नीक ध्वजा पूजन करने के साथ ही तीन दिवसीय तिल चतुर्थी मिले की भी शुरुआत की। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पं. मोहन भट्ट, पं.अशोक भट्ट, पं.जयदेव भट्ट, पं. धर्मेद्र भट्ट, पं. सतपाल भट्ट, पं. पुनीत भट्ट ने पूजा अर्चना करवाई।

ये भी पढ़े- Indore news: कैलाश विजयवर्गीय ने स्कूली बच्चों के साथ खाई खीर-पूरी, बोले- शिक्षा के साथ संस्कार प्राप्त करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+