Tiger In Mhow: बाघ ने दूसरी बार किया शिकार, अबकी बार गाय को बनाया निशाना
महू में बाघ का मूमेंट देखा गया था, जिसके बाद 15 मई की रात मलेंडी की गाय और उसके बछड़े को बाघ ने निशाना बनाते हुए शिकार किया था। वहीं अब एक और गाय के मरे होने की सूचना मिली है।

Recommended Video
महू के आर्मी वॉर कॉलेज में बाघ का मूमेंट देखा गया था, जिसके बाद 15 मई की रात मलेंडी की गाय और उसके बछड़े को बाघ ने निशाना बनाते हुए शिकार किया था। वहीं अब एक और गाय के मरे होने की सूचना मिली है। रहवासियों ने तत्काल वन विभाग महू को सूचना दी, जिस पर से महू एसडीओ दल बल के साथ मौके पर पहुँचे, और और घटना स्थल का निरीक्षण कर बाघ द्वारा गाय का शिकार करना बताया गया। एसडीओ द्वारा गांव वालों से बातचीत करते हुए सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। वन विभाग की टीम ने लगभग 10 ट्रेकिंग कैमरे के साथ 3 पींजरे भी लागए हैं। साथ ही मुआवजे को लेकर कहा कि, जांच के बाद जिन किसानों का नुकसान हुआ है, उनकी भरपाई वन विभाग करेगा, उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
बाघ की सर्चिंग जारी है
मध्य प्रदेश के महू स्थित आर्मी वॉर कॉलेज में बीते दिनों बाघ देखने मिला था, जिसके बाद बाघ महू से जंगल की ओर रवाना हो गया था, जहां बाघ की आखिरी लोकेशन मलेंडी गांव के पास ट्रेस की गई थी। उधर, लगातार वन विभाग की टीम बाघ की तलाश में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां वन विभाग की टीम की माने तो बाघ मलेंडी गांव से भी आगे निकल चुका है। बाघ की आखिरी तस्वीर गुरुवार रात को कैद हुई थी, जिसमें बाघ जाता हुआ दिखाई दे रहा था। उधर, बाघ की सर्चिंग जारी है, जहां वन विभाग की टीम ने बताया कि बाघ के शरीर पर जो घाव थे वे अब धीरे-धीरे भरते चले जा रहे हैं।
गांव के आसपास बाघ की दहशत
वन विभाग के अधिकारियों की माने तो जिस एरिया में बाघ का मूवमेंट हुआ है, उस एरिया में लंबी और घनी झाड़ियां हैं। साथ ही जंगल का इलाका होने के कारण बाघ की तलाश करना मुश्किल है, जिसके पीछे की वजह तमाम संसाधन होने के बावजूद भी बाघ का सामना करने में मुश्किल आ सकती है। उधर, मवेशी के मारे जाने पर सरकार की ओर से किसानों को मुआवजा दिया गया है, जहां मलेंडी गांव में अब तक तेंदुए और बाघ के हमले से कई मवेशियों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं अब एक बार फिर बाघ की दहशत मलेंडी गांव के आसपास नजर आ रही है।
ये भी पढ़े- Indore में अनोखे सांप का रेस्क्यू, रात के अंधेरे में चमकता है, और दिन में उड़ने का रखता है दम












Click it and Unblock the Notifications