Silver Broom: मध्य प्रदेश में तैयार हुई सबसे महंगी चांदी की झाड़ू, अयोध्या के राम मंदिर में रखने की तैयारी

बैतूल का मांग समाज अयोध्या में भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चांदी की झाड़ू भेज रहा है। इंदौर में 11 दिन में तैयार हुई चांदी की झाड़ू बैतूल पहुंच गई है। शोभा यात्रा के बाद अयोध्या के लिए रवाना हुई है।

Ram Mandir Ayodhya Golder Silver Broom: भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में 22 जनवरी को होनी है। भगवान श्रीराम को भेंट स्वरूप देश भर से कुछ ना कुछ सामग्री पहुंच रही है। ऐसे में अब मध्य प्रदेश का बैतूल जिला भी इस कड़ी में जुड़ गया है।

दरअसल बैतूल से मातंग समाज द्वारा माँ शबरी के नाम की चांदी की झाड़ू भगवान के श्रीचरणों में समर्पित करने के लिए भेजी जा रही है।

Ram Mandir Ayodhya Golder Silver Broom

मातंग समाज के जिलाध्यक्ष सतीष जौंधलेकर के अनुसार भगवान श्रीराम का हमारी समाज से पुरातनकाल से करीब संबंध है। समाज के आराध्यदेव मातंग ऋषि जो ऋष्यमूक पर्वत पर निवास करते थे। और उनके आश्रम के पास सुग्रीव भी एक गुफा में निवास करते थे। जब भगवान श्रीराम सीता मां की खोज में निकले थे और मातंग ऋषि जहां रहते थे वहां शबरी के साथ गए थे। यहीं पर उन्हें सुग्रीव मिले थे। जिन्होंने माता सीता को खोजने में भगवान श्रीराम की मदद की थी।

सतीष जौंधलेकर का कहना है कि मातंग ऋषि ने छिंद के कांटे से उदरपोषण का जरिया दिया था। इसी जरिए से कंजर के कांटे से बनी झाडू के माध्यम से समाज अपने परिवार का पालन-पोषण करता आ रहा है। इसलिए चांदी की झाडू श्रीराम मंदिर अयोध्या भेज रहे हैं।

कृष्णा सोनारे का कहना है कि समाज में विचार आया था कि श्रीरामलला के चरणों में झाडू समर्पित की जाए। इसको लेकर समाज के सहयोग से चांदी की झाडू तैयार करवाई गई। यह 1751 ग्राम चांदी से झाडू बनी है। इंदौर के श्री खण्डेलवाल ने 11 दिन में इस झाडू का निर्माण किया गया है।

मधुकरराव देवहारे ने बताया की यह अखिल भारतीय मातंग समाज की ओर से प्रभु श्रीराम जी के दरबार में यह विश्व की पहली चांदी की झाडू रहेगी जो श्रीराम दरबार में भेंट की जा रही है। यह 108 चांदी की लकड़ी से निर्मित झाडू है।

मधुकरराव देवहारे ने बताया कि चांदी की झाडू तैयार होने के बाद इसकी महाकाल मंदिर उज्जैन में पूजा अर्चना की गई है। कल शाम को झाडू बैतूल पहुंची और थाना चौक पर स्थित महाकाल मंदिर में रखी गई है। कल 20 जनवरी को चांदी की झाडू की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ न्यास ट्रस्ट से निवेदन है कि हमारी इस झाडू को स्वीकारा जाए।

उन्होंने बताया कि सनातन धर्म के अनुसार बिना झाडू के ना तो लक्ष्मी पूजा की जाती है और ना ही दीवाली मनाई जाती है। चूंकि 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में समूचे देश में दीपावली मनाई जा रही है, तो हमारा निवेदन है कि हमारी इस झाडू को स्वीकार किया जाए। हमने इस झाडू को माँ शबरी की झाडू नाम दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+