Indore News: डेढ़ साल से बंद पड़ा है थैला ATM, कांग्रेस ने निगम सरकार पर साधा निशाना
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 25 लाख रुपए इन्वेस्ट कर नगर निगम ने क्लाथ वेडिंग मशीन (थैला एटीएम) शुरू की थी। वहीं अब कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि, डेढ़ साल से मशीन बंद पड़ी है। महापौर और पूर्व आयुक्त प्रतिभा पाल ने इन्वेस्टर मिट में झूठी वाह वाही के लिए ATM शुरू किया था।
प्रदेश कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी ने बताया, निगम द्वारा हर बार प्रयोग के नाम जनता की गाड़ी कमाई का पैसे घोटलो में, या सिर्फ फोटो खिंचाने में लगता है, ऐसे ही 2023 में इन्वेस्टर मिट प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान "मेरा थैला मेरे साथ" नाम के नारे छपी हुई कपड़े की थैली के लिए थैला एटीएम इंदौर के 5 स्थानों पर लगाए गए थे।

कांग्रेस नेताओं ने बताया की, सराफा, 56 दुकान, खजराना, ब्रिलियंट कनवेंशें सेंटर के बाहर लागए थे, ये सिर्फ उसी दिन चले उसके बाद से आजतक यह मशीन धूल खा रही है, सिंगल युज प्लास्टिक से मुक्त करने के उद्देश्य से यह मशीन लगाई थी, ये 5 मशीन की लागत करीब 25 लाख रूपये लगी थी, मगर सिर्फ फोटो के लिए पैसे को बर्बाद किया गया है।
कांग्रेस नेताओं ने बताया की, इंदौर के महापौर और पूर्व आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर यह मशीन लगाई गई थी, और उस समय घोषणा की थी। इंदौर के हर प्रमुख व्यवासिक स्थानों पर यह मशीन लगाई जाएगी, मगर कमीशन के चक्कर में यह योजना धूल खा रही है, कांग्रेस ने कहा है की, रोज-रोज के प्रयोग के नाम पर जनता की गाड़ी कमाई को बर्बाद करना निगम बंद करे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में 25 लाख रुपए इन्वेस्ट कर नगर निगम ने क्लाथ वेडिंग मशीन (थैला एटीएम) शुरू की थी। लेकिन अब वे बंद पड़ी है.
ये भी पढ़े- Indore News: पेड़ काटने वाले हो जाएं सावधान, बिना परमिशन हटाने पर मिलेगी सख्त सजा












Click it and Unblock the Notifications