Indore news: इंदौर छुएगा स्वच्छता का सातवां आसमान, दिल्ली में होगा सम्मान
स्वच्छता का छक्का लगाने वाले शहर इंदौर ने स्वच्छता का सातवां आसमान छूने की तैयारी पूरी कर ली है, जहां 11 जनवरी को स्वच्छता सर्वेक्षण परिणाम आएंगे। वहीं इससे पहले संभावना जताई जा रही है कि, इंदौर एक बार फिर स्वच्छता का सातवां आसमान छूने में कामयाब हो जाएगा।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, 11 तारीख का निमंत्रण आ गया है। मध्य प्रदेश स्वच्छता में नंबर वन है, महू केंटनमेंट ने स्वच्छता में बाजी मारी है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी इंदौर के नंबर वन बनने की उम्मीद जताई है।

इंदौर दौड़ में सबसे आगे
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल इंदौर दौड़ में सबसे आगे है, जहां पिछले दिनों दिल्ली से आई एक टीम ने जानकारी हासिल की थी। इसके बाद यह संभावना जताई जा रही है कि, इंदौर एक बार फिर स्वच्छता का सातवां आसमान छूने में कामयाब हो जाएगा। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने स्वच्छता को लेकर अलग-अलग तरह के काम किए हैं, जहां इन्हीं कामों की बदौलत एक बार फिर संभावना जताई जा रही है कि इंदौर स्वच्छता में नंबर वन का खिताब जीत सकता है। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि इंदौर के द्वारा स्वच्छता को लेकर किए गए कामों का कितना असर स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणामों पर दिखाई देता है।
स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर
इंदौर वैसे तो कई मामलों में नंबर वन है, इंदौर ने कई ऐसे आयाम स्थापित किए हैं, जिनसे ना केवल शहर का बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने साल 2022 में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ-साथ इंदौर ने स्वच्छता और अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है, जिसमें इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी गैस बनाने का ना सिर्फ प्लांट स्थापित किया, बल्कि उस प्लांट से निकलने वाली गैस से बसें भी चलाई।
ये भी पढ़े- Indore news: इस दिन आएंगे स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम, क्या इंदौर मारेगा बाजी, जानिए












Click it and Unblock the Notifications