International soler day पर Indore ने लिया संकल्प, सोलर सिटी का विजन डॉक्यूमेंट जारी
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इंटरनेशनल सोलर डे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सोलर सिटी का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया गया.

Recommended Video

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इंदौर शहर को सोलर सीटी बनाने के संकल्प को दृष्टिगत रखते हुए सोलर दिवस के अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेन्द्र हार्डिया कलेक्टर इलेया राजा टी, आयुक्त हर्षिका सिंह, द्वारा ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इंदौर शहर को सोलर सिटी बनाने हेतु कान्फ्रेंस ऑन मेकिंग इंदौर सोलर सिटी कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चांवडा, सभापति मुन्नालाल यादव, महापौर परिषद सदस्य अश्विनी शुक्ल, नंदकिशोर पहाडिया, जीतू यादव, अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह द्वारा इंदौर शहर को सोलर सिटी बनाने के संबंध में विचार व्यक्त किए।
कान्फ्रेंस में हुई ये बात
कान्फ्रेंस ऑन मेकिंग इंदौर सोलर सिटी कार्यक्रम में इन्दौर शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसीत किये जाने के संबंध में चर्चा की गई, जिनमें सर्वप्रथम चेतन सोलंकी, ब्राण्ड एम्बेसेडर, सौर ऊर्जा मध्यप्रदेश शासन द्वारा विडियों के माध्यम से सरकार द्वारा शहर को सोलर सिटी बनाये जाने के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की गई, एवं यह भी बताया गया कि, सौर ऊर्जा को बढावा देने के साथ-साथ ऊर्जा की खपत में कमी लाने पर भी जोर दिये जाने की बात की गई। इस अवसर कर शहर के प्रबुद्धजन, आईआईटी, आईआईएम, शिक्षाविदों, पेशेवरों, सरकारी अधिकारियों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये।
इंदौर बनेगा सोलर सिटी
इस अवसर पर महापौर श्री भार्गव ने कहा कि प्रदेश के मान. मुख्यमंत्री जी के इंदौर शहर को सोलर सिटी बनाने के संकल्प को दृष्टिगत रखते हुए, सोलर दिवस के अवसर पर आज इंदौर को सोलर सिटी बनाने हेतु सोलर विजन डॉक्यूमेंट व ड्रॉफट पर विशेषज्ञो के साथ चर्चा की गई। उन्होने कहा कि इंदौर हमेशा से नवाचार करता आया है, इंदौर शहर को सोलर सिटी बनाने के लिये इंदौर शहर में अभियान चलाया जावेगा, ताकि इंदौर शहर के नागरिको को कम व्यय व सुलभ तरीके से सोलर उर्जा प्राप्त हो सके।
महापौर ने कही ये बात
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, इंदौर देश की पहली अर्बन लोक बॉडी बना जो अपने बिजली के व्यय को कम करने के लिये ग्रीन बॉण्ड का पब्लिक इश्यु लाया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सांची देश का पहला सोलर सिटी होने जा रहा है, तब उन्होने इंदौर को लक्ष्य दिया कि क्या इंदौर सोलर सिटी बन सकता है, उसी दिन से हमने इसकी शुरूआत की और बजट में भी इंदौर को सोलर सिटी बनाने के लिये प्रावधान किया है। इंदौर सोलर सिटी कैसे बने, क्यो आवश्यक है, यह प्रश्न महत्वपूर्ण है। आने वाले भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर को सोलर सिटी बनाना कितना महत्वपूर्ण है। इस पर चर्चा की गई। जिस प्रकार से स्वच्छता का आंदोलन जनता के सहयोग से चलाया गया, इसी प्रकार सेे सोलर उर्जा के लिये भी शहरवासी के सहयोग से आंदोलन चलाया जाएगा, लोगों के बीच जाकर सोलर एनर्जी का उपयोग करने पर चर्चा की जाएगी।
ये भी पढ़े-Indore news: कान्ह और सरस्वती नदी का होगा जीर्णोद्धार, स्वच्छ गंगा मिशन के तहत होंगे करोड़ों के काम












Click it and Unblock the Notifications