Indore temple accident: शहरभर के कुओं और बावड़ियों का होगा सर्वे, खतरनाक पाए जाने पर होगी कार्रवाई

इंदौर में हुए घटनाक्रम के बाद शहर में स्थित बावड़ी, कुओं आदि संरचनाओं का सर्वे कराया जायेगा। सर्वे के दौरान चिन्हित कमजोर छत, छज्जा या अन्य किसी प्रकार से ढंके हुए कुएं, बावड़ियों को खतरनाक संरचना की श्रेणी में रखा जायेगा।

indore

Recommended Video

      इंदौर: मंदिर हादसे में बड़ी कार्यवाही,दो अधिकारी सस्पेंड

      Indore के पटेल नगर में हुए हादसे के बाद जिलेभर में बावड़ी, कुओं आदि संरचनाओं का सर्वे कराया जायेगा। सर्वे के दौरान चिन्हित कमजोर छत, छज्जा या अन्य किसी प्रकार से ढंके हुए कुएं, बावड़ियों को खतरनाक संरचना की श्रेणी में रखा जायेगा। खतरनाक संरचना की सूची के मामलों में अतिक्रमण हटाने अथवा सुरक्षा संबंधी उपाय सुनिश्चित करने की कार्यवाही की जायेगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा धारा-144 के तहत आदेश जारी किये गये हैं। जारी आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 के अन्तर्गत कार्रवाई की जायेगी। इस संबंध में जारी आदेश लागू हो गया है। यह आदेश 28 मई तक प्रभावशील रहेगा। उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध अभियोजन की कार्रवाई की जायेगी।

      कुछ ऐसा है आदेश

      जारी आदेशानुसार इंदौर नगर निगम सीमा अन्तर्गत आयुक्त नगर पालिक निगम इन्दौर द्वारा अपने अधिकारियों के माध्यम से नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्थित सभी बावड़िया/कुओं का सर्वे कराया जाएगा। सूची संधारित कराई जाएगी। उक्त सूची में स्थल का नाम, भूमि स्वामी का नाम, सर्वे नंबर भी अंकित किया जायेगा। साथ ही फोटोग्राफ भी संधारित किये जाएंगे। ऐसी किसी गहरी संरचना पर अतिक्रमण किया हो, कमजोर छत बनाकर या छज्जा आदि अन्य किसी प्रकार से ढंक दिया हो, या कोई दीवार आदि निर्मित कर घातक स्थिति उत्पन्न की हो, तो पृथक से खतरनाक संरचना की सूची में रखा जाएगा।

      इस नंबर पर कर सकते हैं शिकायत

      खतरनाक संरचना की सूची के प्रत्येक मामलों में तत्काल नियमों-अधिनियमों के तहत अतिक्रमण हटाये जाने एवं सुरक्षा के सभी उपाय संबंधित व्यक्ति/संस्था के माध्यम से सुनिश्चित कराने की कार्यवाही करवाई जायेगी। तत्संबंधी कार्रवाई नगर परिषद क्षेत्रों में सभी स्थानीय नगरीय निकाय के सी०एम०ओ० द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में की जायेगी। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की कार्रवाई के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जनपद पंचायत एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को दायित्व सौंपा गया है। यदि कहीं इस प्रकार के खतरनाक कुओं/बावड़ी की जानकारी किसी के संज्ञान में आती है तो कलेक्टर कार्यालय के आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0731-2365534 पर इसकी सूचना दी जा सकती है।

      ये भी पढ़े- Indore temple accident: लापरवाही की रस्सी ने तोड़ दी जिंदगी की डोर, Viral Video देख सहमे लोग

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+