Dewas news: माता मंदिर की टेकरी पर धंसा पहाड़, बड़ा हादसा टला

मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्थित माता मंदिर की टेकरी पर मंगलवार देर रात बड़ा हादसा टल गया, जहां रात लगभग 9 बजे माता मंदिर की टेकरी पर हनुमान मंदिर के पास अचानक पहाड़ धंस गया। देर रात होने के चलते श्रद्धालु मौके पर मौजूद नहीं थे, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। वहीं इस घटनाक्रम की सूचना मिलते ही देवस्थान प्रबंध समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे।

माता मंदिर की टेकरी पर हुए हादसे की सूचना जैसे ही लोगों को लगी तो लोग मंदिर पहुंचने लगे, जहां मंदिर पर पुलिस प्रशासन की टीम के साथ राहत और बचाव कार्य की टीम भी पहुंच गई थी। वहीं हादसे के बाद पहाड़ से गिरे पत्थरों को हटाया जा रहा है, और मंदिर की व्यवस्थाओं को फिर से सुव्यवस्थित किया जा रहा है।

Dewas

कुछ इस तरह हुआ घटनाक्रम

मां तुलजा भवानी मंदिर के मुख्य पुजारी महंत विनय नाथ पुजारी ने बताया कि, यह इस साल की पहली घटना है। वहीं इससे पहले भी टेकरी पर इस तरह की घटनाएं हो चुकी है, जहां लगातार पत्थर धंसने की बात निकलकर सामने आई है। यही कारण है की माता मंदिर की टेकरी को प्रशासन की ओर से जाली लगाकर सुरक्षित किया गया है, जिससे कि पहाड़ से दरकने वाले पत्थर श्रद्धालुओं को नुकसान न पहुंच सके। नवरात्रि में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जहां आस-पास के इलाकों से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं।

बारिश में दरकता है पहाड़

जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी देवास की माता टेकरी पर पहाड़ दरकने के घटनाक्रम सामने आ चुके हैं, जहां एक बार फिर टेकरी पर स्थित हनुमान मंदिर के पास पहाड़ टूट कर गिरा है। बताया जाता है कि, अक्सर बारिश में इस तरह के घटनाक्रम सामने आते हैं, जहां पहाड़ी के कमजोर हो जाने के कारण लगातार पत्थर टूट कर गिर जाते हैं। वहीं पहाड़ी को टूटने से बचने के लिए प्रशासन की ओर से पहाड़ी के आसपास जाली लगाई गई है। वहीं मंगलवार देर रात पहाड़ से डर के पत्थरों के कारण जाली भी टूट गई और पहाड़ के पत्थर रास्ते तक आ गए।

ये भी पढ़े- ABP-C Voter survey: मालवा-निमाड़ अंचल में BJP या कांग्रेस, कौन मारेगा बाजी, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+