Indore news: बेकलेन में कचरा फैंकने वाले सुधर जाएं, नगर निगम ने लगाया तगड़ा स्पॉट फाईन
इंदौर नगर निगम ने झोन क्रमांक 11 वार्ड क्रमांक 55 के अंतर्गत सरवटे बस स्टेण्ड स्थित येवले चाय द्वारा कचरा व गंदगी करने पर रूपये 5 हजार का स्पॉट फाईन किया गया।

Recommended Video

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब स्वच्छता का सातवां आसमान छूने की तैयारी की जा रही है। वहीं शहर में बेकलेन को गंदा करने वालों के खिलाफ स्पॉट फाइन की कार्रवाई की जा रही है, महापौर पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता को धूमिल करने वालो के साथ ही शहर में किसी प्रकार से कचरा व गंदगी करने वालो के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करने के क्रम में झोन क्रमांक 11 वार्ड क्रमांक 55 के अंतर्गत सरवटे बस स्टेण्ड स्थित येवले चाय द्वारा कचरा व गंदगी करने पर रूपये 5 हजार का स्पॉट फाईन किया गया।
कुछ ऐसा है मामला
सीएसआई ने बताया कि, स्वच्छता अभियान के तहत लगातार झोन क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान सरवटे बस स्टेण्ड की गलियों में कचरा व गंदगी पाये जाने पर क्षेत्रीय दरोगा व उनकी टीम द्वारा कचरा की जांच करने पर दस्तावेज के आधार पर सरवटे बस स्टेण्ड स्थित येवले चाय दुकान का कचरा होना पाये जाने पर सीएसआई व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सरवटे बस स्टेण्ड स्थित येवले चाय पर बेकलेन में कचरा व गंदगी करने पर रूपये 5 हजार का स्पॉट फाइन करने की कार्रवाई की जाकर रोड व बेकलेन में किसी भी प्रकार का कचरा ना फैंकने व गंदगी ना फैलाने की समझाईश भी दी गई।
स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर
इंदौर वैसे तो कई मामलों में नंबर वन है, लेकिन साल 2022 में इंदौर ने कई ऐसे आयाम स्थापित किए हैं, जिनसे ना केवल शहर का बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने साल 2022 में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ-साथ इंदौर ने स्वच्छता और अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है, जिसमें इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी गैस बनाने का ना सिर्फ प्लांट स्थापित किया, बल्कि उस प्लांट से निकलने वाली गैस से बसें भी चलाई।
ये भी पढ़े- Indore के पास बड़वाह वन रेंज में बाघ की दहशत, पिकनिक मनाने पर लगी रोक












Click it and Unblock the Notifications