Indore के पास बड़वाह वन रेंज में बाघ की दहशत, पिकनिक मनाने पर लगी रोक
इंदौर में वन विभाग की टीम ने बड़वाह के पास क्षेत्र में नर बाघ को दोबारा देखा है, जहां वन विभाग ने उसके फोटो और वीडियो भी लिए हैं।

Recommended Video
मध्यप्रदेश के बड़वाह वन रेंज में एक बार फिर बाघ की दहशत देखने मिल रही है, जहां करीब 10 दिनों तक वन विभाग की नजरों से ओझल रहने वाला बाघ एक बार फिर क्षेत्र में नजर आ रहा है। वन विभाग की टीम ने बड़वाह के पास में क्षेत्र में नर बाघ को दोबारा देखा है, जहां वन विभाग ने उसके फोटो और वीडियो भी लिए हैं। वन विभाग की ओर से लिए गए फोटो में बाघ पानी के पोखर के पास बैठा नजर आ रहा है। इतना ही नहीं बाघ की पीठ पर एक घाव भी देखने मिल रहा है। उधर, बाघ की चहलकदमी को देखते हुए बड़वाह में क्षेत्र में पिकनिक मनाने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही वन विभाग का अमला भी अब अलर्ट नजर आ रहा है।
बाघ के मूवमेंट पर नजर
बड़वाह वन क्षेत्र में देखे जा रहे बाघ की पीठ पर घाव देखने मिल रहा है, जहां इसी के चलते डीएफओ ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के वेटनरी डॉक्टर सहित पूरी टीम को बड़वाह वन क्षेत्र बुलाया है। बाघ की क्षेत्र में लगातार बढ़ती सक्रियता को देखते हुए रविवार सुबह से वन विभाग की टीम बाघ की तलाश में जुटी है। साथ ही बाघ के मूवमेंट पर भी नजर रखी जा रही है। उधर, बाघ के विश्राम स्थल के आसपास कैमरे लगाए जा रहे हैं। ड्रोन कैमरे से उसकी ट्रैकिंग की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों की माने तो उन्हें बाघ तो नहीं दिखा है, लेकिन उसके पग मार्ग जरूर मिले हैं, जिसके आधार पर अब बाघ की तलाश की जा रही है।
अलर्ट पर वन विभाग का अमला
वन विभाग के डीएफओ ने बताया कि, सतपुड़ा रिजर्व की टीम ने पुष्टि की है कि बाघ की पीठ पर किसी जानवर के संघर्ष या किसी रगड़ के निशान हो सकते हैं। फिलहाल, क्षेत्र में पिकनिक आदि पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उधर, बाघ की सूचना मिलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। कुल मिलाकर देखा जाए तो बड़वाह मानचित्र में बाघ की चहल कदमी देखने मिली है जिसके चलते अब वन विभाग में अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। वन विभाग की ओर से लगातार बाघ की तलाश की जा रही है तो वहीं बाघ की एक्टिविटी को देखते हुए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
ये भी पढ़े- Burhanpur के हर घर तक पहुंचा नल और जल, PM MODI ने की सराहना












Click it and Unblock the Notifications